(Dhamtari News Today) शक्ति केंद्र होंगे संगठन की गतिविधियों का प्रमुख केंद्र – कविन्द्र

(Dhamtari News Today)

(Dhamtari News Today) ग्राम डोमा मे मंडल कार्यसमिति की बैठक मे मनाया गया समर्पण दिवस

 (Dhamtari News Today)  धमतरी। भारतीय जनता पार्टी आमदी मंडल की कार्यसमिति बैठक शनिवार को ग्राम डोमा मे संपन्न हुई।

बैठक मे मंडल प्रभारी ने संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए मंडल के पदाधिकारियों तथा शक्ति केंद्र के प्रभारी एवं संयोजक सह संयोजक से बूथ विस्तार कार्यक्रम, मन की बात कार्यक्रम, सरल एप डाटा मैनेजमेंट कार्यक्रम, प्रधानमंत्री आवास कार्यक्रम सहित पन्ना प्रभारी, पन्ना समिति के गठन एवं बूथ स्तर पर 24 बिंदुओं पर किये जाने वाले कार्यक्रम के विषय मे विस्तार से बात की।

( (Dhamtari News Today) ) उन्होंने कहा कि अब से शक्ति केंद्र ही संगठन की गतिविधियों का प्रमुख केंद्र होंगे।  जैन ने मंडल के सभी 18 शक्ति केंद्रों की बैठक 20 तारीख तक आवश्यक रूप से संपन्न कराने की बात कही।

11 फरवरी पं दीनदयाल उपाध्याय  की पुण्य तिथि के अवसर पर गोष्ठी का भी अयोजन किया गया। सभी ने इस अवसर पर नमो एप के माध्यम से सहयोग राशि का समर्पण किया।

(Dhamtari News Today)  इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि डिपेंद्र साहू ने राजनैतिक प्रस्ताव का पठन किया। मंडल अध्यक्ष मुरारी यदु ने मंडल के अंतर्गत किये गए पूर्व के कार्यों की जानकारी दी।

बैठक को भगत यादव, हेमंत माला एवं खिलेश्वरी किरण ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री अमन राव ने किया।

आभार प्रदर्शन चिरोंजी साहू ने किया। बैठक मे प्रमुख रूप से रोहिताश मिश्रा,जागेश्वर साहू,केशव साहू,विनेश्वर साहू, भीमसेन साहू, रिंकू सेन, नामदेव राय, शीतकुमार, शिवदयाल, मोतीलाल, संजय साहू,साकेत साहू,गुनेश्वर साहू, महेन्द्र, परदेशी मिनपाल एवं अन्य प्रमुख कार्यक्रताओ की उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU