भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी ने पेश की मानवता की मिसाल: सड़क हादसे के घायलों को खुद लेकर पहुंचीं अस्पताल

भानुप्रतापपुर, 27 जनवरी 2026/ भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मनोज मंडावी ने एक बार फिर मानवता का परिचय देते हुए सड़क हादसे में घायल दो युवकों की मदद की। विधायक सेलेगांव, कोरर से चारामा वापस लौट रही थीं, तभी उन्होंने सिरसिदा बांध मोड़ के पास सड़क किनारे दो युवकों को अचेत अवस्था में पड़ा देखा।

हैरानी की बात यह थी कि मौके पर मौजूद भीड़ घायलों की मदद करने के बजाय उनका वीडियो बनाने में जुटी थी। विधायक ने तुरंत अपना काफिला रुकवाया और संवेदनशीलता दिखाते हुए घायलों को दूसरी गाड़ी में शिफ्ट करवाकर स्वयं चारामा अस्पताल लेकर पहुँचीं। वहां उन्होंने बीएमओ डॉ. संखवार को घायलों के उचित इलाज के निर्देश दिए।

जानकारी के मुताबिक, घायलों की पहचान तेलगुड़ा निवासी मोहित दर्रो और उनके एक रिश्तेदार के रूप में हुई है, जो वहां मेला घूमने आए थे। समय पर इलाज मिलने के कारण फिलहाल दोनों घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *