स्वस्थ शरीर – स्वस्थ समाज” का संदेश देंगे धावक
भानुप्रतापपुर। नगर व क्षेत्र के युवाओं और खेल प्रेमियों के लिए एक मार्च को सुबह 6:00 बजे 5 किलोमीटर की भव्य भानुप्रतापपुर मेराथन 2026 का आयोजन किया जाएगा।
आयोजक शहीद भगत सिंह क्लब भानुप्रतापपुर द्वारा किया जा रहा है। उद्देश्य स्वस्थ शरीर – स्वस्थ समाज”का संदेश देंना है। मैराथन दौड़ में अधिक से अधिक युवाओं से सहभागिता की अपील की है ताकि नगर में स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके।
यह मेराथन प्रतियोगिता नगर के मार्ग से होकर आयोजित की जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में युवा, छात्र-छात्राएं एवं खेल प्रेमी भाग लेंगे। आयोजन को लेकर नगर में उत्साह का माहौल है।
महिला एवं पुरुष वर्ग के प्रतिभागियों के लिए पुरस्कार राशि
प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला वर्ग के प्रतिभागियों के लिए समान पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है। जिसमे प्रथम दस हजार, द्वितीय तीन हजार, तृतीय दो हजार एवं चौथा सांत्वना मेडल से सम्मानित किया जाएगा।
आयोजकों ने बताया कि प्रतिभागियों को समय से पूर्व उपस्थित होकर पंजीयन प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी। यह आयोजन न केवल एक खेल प्रतियोगिता होगा, बल्कि सामाजिक एकता और स्वास्थ्य जागरूकता का भी संदेश देगा संपर्क नंबर
9584370709,
9089136788,
7697614141,
8964811194, से किया जा सकता है।