बलौदा बाजार
डी. ए. व्ही. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल सकरी में “बेस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट” कार्यक्रम संपन्नडी. ए. व्ही. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल सकरी, बलौदा बाज़ार में “बेस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट” विषय पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम में LKG से लेकर 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों ने घर की अनुपयोगी वस्तुओं से सुंदर एवं आकर्षक गमले तैयार किए।

छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी सृजनात्मकता का परिचय देते हुए मनमोहक गमले बनाए, वहीं कक्षा 4 से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने सजावटी गमलों में पौधे लाकर विद्यालय परिसर में प्रस्तुत किया।इस अवसर पर विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। शिक्षकों ने उन्हें प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनने तथा स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे। साथ ही जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष योगेश वर्मा भी कार्यक्रम में शामिल हुए।विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती दीपशिखा सक्सेना ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों में सृजनात्मकता एवं जिम्मेदारी की भावना का विकास करती हैं।