मुख्यमंत्री के हाथों हितग्राहियों को मिली पीएम जनमन के तहत आवास की चाबी और सिंचाई पंप

हितग्राहियों ने कहा-आवास नहीं, सुख की मिली छांव

अम्बिकापुर, 09 अप्रैल, 2026 / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सरगुजा जिले के लुंड्रा विकासखंड मुख्यालय के छत्रपति शिवाजी स्टेडियम में आयोजित किसान सम्मेलन में विभिन्न हितग्राही मूलक सामग्रियों का वितरण किया। इस वितरण कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी सहित हजारों सरगुजावासी साक्षी बने।

ग्राम लालमाटी निवासी, पहाड़ी कोरवा जनजाति समुदाय से आने वाले लुरझुट तथा ग्राम छेरमुंडा निवासी नईहर साय ने बताया कि पहले वे कच्चे मकान में रहते थे। हरदम साँप, बिच्छू और कीड़ों के डर के बीच सपरिवार जिंदगी काटने को मजबूर थे, लेकिन प्रधानमंत्री जनमन के तहत अब उन्हें पक्का आवास मिला है। नहय्यर साय ने बताया कि बच्चे अभी छोटे हैं और बचपन से ही अब वे पक्के मकान में रहने लगे हैं। हम सबके लिए यह आवास एक सुख की छांव है।

मुख्यमंत्री के हाथों डेढ़ और दो एचपी के सिंचाई पंप मिलने से गदगद चलबली निवासी हरिशंकर ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें सिंचाई कार्यों के लिए विद्युत पंप प्राप्त होगा। इस पंप से निश्चित ही कृषि कार्यों में मदद मिलेगी। उन्होंने राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *