दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना की राशि वितरण से हितग्राहियों में खुशी

*भाजपा नेताओं ने कहा– मोदी की गारंटी को पूरा कर रही सुशासन की विष्णुदेव सरकारगरियाबंद। दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत हितग्राहियों के खातों में डीबीटी के माध्यम से राशि अंतरित किए जाने पर जिलेभर में खुशी का माहौल देखा गया। योजना की एकमुश्त राशि मिलने से भूमिहीन कृषि मजदूरों को आर्थिक संबल मिला है और उनके जीवन स्तर में सुधार के साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति भी प्रदान करेगी।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, जिला महामंत्री डॉ आशीष शर्मा और मंडल अध्यक्ष धनराज विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना गरीब, भूमिहीन और जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है। इस योजना से गरियाबंद के 17 हजार 575 पात्र हितग्राही लाभान्वित हुए हैं, जिनके बैंक खाते में 17 करोड़ 57 लाख 50 हजार की राशि डीबीटी के माध्यम से राशि दी गई। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन की दिशा में लगातार काम हो रहा है और मोदी की गारंटी को धरातल पर उतारा जा रहा है। भूमिहीन कृषि मजदूरों को आर्थिक सहायता प्रदान कर सरकार ने यह साबित किया है कि वह गरीबों के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए गंभीर है। उन्होंने आगे कहा कि इस योजना से हजारों परिवारों को सीधा लाभ मिला है, जिससे उनके दैनिक जीवन में आर्थिक मजबूती आएगी।

भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि राज्य सरकार गरीब, किसान, मजदूर और वंचित वर्गों के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है और आने वाले समय में भी ऐसे जनहितकारी फैसले लिए जाते रहेंगे।राशि प्राप्त करने वाले हितग्राहियों ने भी सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह सहायता उनके लिए बेहद उपयोगी साबित होगी और इससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। योजना के तहत मिली राशि से वे अपनी जरूरी जरूरतों को पूरा कर सकेंगे। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों ने राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन की विष्णुदेव सरकार जनता के विश्वास पर खरी उतर रही है और मोदी की गारंटी को पूरी मजबूती के साथ लागू किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *