चुनावी नतीजों से पहले ज्योति सिंह ने माता के दरबार में मांगी जीत की दुआ

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले प्रत्याशियों की बेचैनी बढ़ गई है। काराकाट से निर्दलीय उम्मीदवार ज्योति सिंह भी अपनी जीत की कामना लेकर माता के मंदिर पहुंचीं।

ज्योति सिंह ने चुनाव प्रचार में काफी मेहनत की है और अब परिणाम से पूर्व उन्होंने माता रानी के दरबार में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह मंदिर में जमीन पर बैठकर श्रद्धा के साथ मां की अराधना करती नजर आ रही हैं। वीडियो में पंडित द्वारा माता रानी को चुनर चढ़वाते हुए भी देखा जा सकता है।

वीडियो के साथ उन्होंने एक मंत्र भी लिखा—“अग्निना दह्यमानस्तु शत्रुमध्ये गतो रणे। विषमे दुर्गमे चैव भयार्ताः शरणं गताः।”

काराकाट में ज्योति सिंह को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं मिश्रित रही हैं। कई लोग उनका समर्थन कर रहे हैं, वहीं कुछ मतदाता उन्हें लेकर असमंजस में हैं। अब देखना होगा कि चुनावी रण में उनके भाग्य का फैसला क्या होता है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *