IPL 2026 : बेंगलुरु। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के फैंस के लिए एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आ रही है। आईपीएल 2026 का बिगुल बजने से पहले ही टीम के चार सबसे अहम स्तंभ चोट की चपेट में आ गए हैं। दिसंबर में हुए ऑक्शन के बाद जहां टीम काफी संतुलित नजर आ रही थी, वहीं अब इन स्टार खिलाड़ियों की ‘इंजरी’ ने मैनेजमेंट की रातों की नींद उड़ा दी है।
IPL 2026 : कप्तान रजत पाटीदार की चोट ने बढ़ाई टेंशन सबसे बड़ा झटका कप्तान और मिडिल ऑर्डर की जान रजत पाटीदार को लगा है। विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान पाटीदार चोटिल हो गए। हालांकि उनकी चोट कितनी गंभीर है, इस पर सस्पेंस बरकरार है, लेकिन एक कप्तान का टूर्नामेंट से ठीक पहले अनफिट होना आरसीबी के लिए ‘विनाशकारी’ साबित हो सकता है।
फिल सॉल्ट और टिम डेविड भी हुए बाहर!
फिल सॉल्ट: विस्फोटक ओपनर फिल सॉल्ट ILT20 में खेलते हुए ‘बैक इंजरी’ का शिकार हो गए हैं। उनकी पीठ की तकलीफ इतनी बढ़ गई कि उन्हें क्वालिफायर मुकाबलों से भी बाहर बैठना पड़ा।
टिम डेविड: फिनिशर की भूमिका निभाने वाले टिम डेविड बिग बैश लीग (BBL) में हैमस्ट्रिंग इंजरी का शिकार हुए हैं। पर्थ स्क्रॉचर्स के खिलाफ मैच के दौरान हुई यह चोट ऑस्ट्रेलिया और आरसीबी दोनों के लिए खतरे की घंटी है।
हेजलवुड की फिटनेस पर बरकरार है सस्पेंस आरसीबी के पेस अटैक के लीडर जॉश हेजलवुड नवंबर 2025 से ही लगातार चोटों से जूझ रहे हैं। हाल ही में वह अपनी इंजरी की वजह से एशेज सीरीज से भी बाहर रहे हैं। टूर्नामेंट शुरू होने में अब बहुत कम समय बचा है और हेजलवुड का फिट न होना आरसीबी की गेंदबाजी को बेहद कमजोर बना सकता है।
आरसीबी अब अपने मेडिकल स्टाफ के संपर्क में है और उम्मीद कर रही है कि सीजन शुरू होने तक ये चारों धुरंधर मैदान पर वापसी कर सकें। अगर ऐसा नहीं होता है, तो आरसीबी को ऑक्शन पूल से बाहर रिप्लेसमेंट की तलाश करनी होगी।