होली के पूर्व शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च

हुड़दंगियों व सामाजिक तत्वों पर होगी सख्त कार्यवाही 0
दिलीप गुप्ता
सरायपाली : होली पर्व को ध्यान में रखते हुवे नगर व क्षेत्र में शांति पूर्वक व कानून के दायरे में त्योहार मनाए जाने हेतु आज शाम को एसडीएम के नेतृत्व में स्थानीय व पुलिस प्रशासन द्वारा नगर में पैदल फ्लैग मार्च किया गया ।
ज्ञातव्य हो कि 2 दिन पूर्व हो थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई थी । जिसमें नगर के सभी प्रमुख नगरवासी , व्यापारी संघ , चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों , पत्रकारों व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में इस उल्लासपूर्ण होली त्यौहार को पूरे शांति पूर्ण तरीके से मर्यादाओं का पालन करते हुवे मनाए जाने पर सहमति बनाई गई थी ।
इस अवसर पर एसडीएम अनुपमा आनंद , एसडीओपी ललिता मेहर , तहसीलदार श्रीधर पंडा व टीआई नितेश ठाकुर द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाए जाने की बात कही गई थी । नगरवासियों द्वारा दिए गए सुझावों पर भी कार्यवाही किए जाने पर सहमति बनाई गई थी ।
होली दहन व होली त्यौहार के समय नगर के विभिन्न वी प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा को देखते हुवे पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा । हुड़दंगियों , तेज व मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर मोटरसाइकिल चलाने वाले पर सख्त कार्यवाही की जायेगी ।
इसी सिलसिले में आज शाम एसडीएम अनुपमा आनंद, एसडीओपी ललिता मेहर, तहसीलदार श्रीधर पंडा व टीआई नितेश ठाकुर द्वारा दलबल के साथ नगर में फ्लैग मार्च के दौरान दुकानदारों , मोटरसाइकिल चलाने वालो व अन्यों को समझाइश भी दी गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *