ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को ‘कर्मफल दाता’ और ‘न्यायाधीश’ माना गया है। अक्सर लोग शनि के नाम से डरते हैं, लेकिन असल में शनि देव केवल उन्हीं को दंडित करते हैं जिनके कर्म खराब होते हैं। आज शनिवार, 14 मार्च 2026 के विशेष अवसर पर यह जानना जरूरी है कि आपकी कौन सी आदतें करियर में रुकावट डाल रही हैं और शनि देव किन लोगों पर सबसे ज्यादा क्रोधित होते हैं।
प्राचीन ग्रंथों जैसे स्कंद पुराण और बृहत्संहिता में स्पष्ट उल्लेख है कि शनि देव अनुशासन और न्याय के प्रतीक हैं। अगर आप नीचे दिए गए काम करते हैं, तो शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या आपके लिए कष्टकारी हो सकती है:
बुजुर्गों और गुरुओं का अनादर: जो लोग अपने माता-पिता या गुरुजनों का अपमान करते हैं, उनसे शनि देव सदैव रुष्ट रहते हैं।
कमजोरों को सताना: असहाय मजदूरों, गरीबों या महिलाओं को परेशान करने वालों पर शनि की वक्र दृष्टि पड़ती है।
बेजुबान जानवरों पर जुल्म: कुत्तों या गायों को मारने-पीटने वालों को शनि दोष का भारी खामियाजा भुगतना पड़ता है।
धोखाधड़ी और झूठ: जो लोग व्यापार या रिश्तों में झूठ का सहारा लेते हैं, शनि उनका करियर और सुख-चैन छीन लेते हैं।
चरित्रहीनता और आलस्य: अनैतिक कार्यों में लिप्त रहने वाले और काम से जी चुराने वाले ‘कामचोर’ लोगों को शनि देव कभी माफ नहीं करते।
शनिवार के अचूक उपाय: ऐसे मिलेगी शनि कृपा
अगर आप शनि दोष से मुक्ति और करियर में तरक्की चाहते हैं, तो आज ये उपाय जरूर करें:
पीपल और शमी की सेवा: शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और सात परिक्रमा करें। शमी के वृक्ष पर जल अर्पित करना भी शुभ है।
तेल का दान: शनि मंदिर में सरसों का तेल चढ़ाएं और लोहे की वस्तु, काले तिल या उड़द की दाल का दान करें।
हनुमान चालीसा का पाठ: शनि देव ने हनुमान जी को वचन दिया था कि उनके भक्तों को वे परेशान नहीं करेंगे। अतः शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ रामबाण है।
मंत्र जाप: शांति के लिए ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ का 108 बार जाप करें।
सेवा भाव: किसी जरूरतमंद को काले जूते या छाते का दान करें।