जगदलपुर। बस्तर जिले की कानून व्यवस्था और प्रशासनिक कामकाज में कसावट लाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में एक बड़ा फेरबदल किया गया है। बस्तर पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने जिले के विभिन्न थानों में पदस्थ प्रभारियों और पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के तहत जिले के कई महत्वपूर्ण थाना प्रभारियों समेत कुल 10 पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया गया है। विभाग की ओर से इसे नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया बताया जा रहा है ताकि जनहित और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके। एसपी शलभ सिन्हा द्वारा हस्ताक्षरित इस सूची में प्रभावित पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए कार्यस्थल पर पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
