Bastar Police फरार गांजा तस्कर पर बस्तर पुलिस की कार्यवाही

Bastar Police

Bastar Police फरार गांजा तस्कर पर बस्तर पुलिस की कार्यवाही

Bastar Police जगदलपुर। उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में जून 2021 में अवैध गांजा तस्करी के दौरान 15 माह से  फरार आरोपी पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।

Bastar Police ज्ञात हो कि 02 जुन 2021 को चौकी बकावंड के द्वारा अवैध गांजा तस्करी की सूचना पर ग्राम मसगांव में अवैध गांजा तस्करी पर रेड कार्यवाही किया गया था। जिस दौरान एक बोलेरो वाहन  क्रमांक-सी0जी0 – 04 , एच0ए0 8193 में 51 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ था। घटनास्थल से अभियुक्त हाकम सिंह @  राखा निवासी विदिशा , मध्यप्रदेश की गिरफ्तारी हुई थी किंतु मामले का एक अन्य अभियुक्त रोहित चौबे @ चौबे लंगड़ा निवासी विदिशा घटना कारित कर फरार हो गया था।चूंकि मामले में चौकी बकावण्ड के द्वारा अपराध क्रमांक- 99/2021 ,धारा 20-(बी) एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत् अपराध दर्ज कर, अनुसंधान में लिया गया था।  आरोपी हाकम सिंग को गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर जेल भेजा गया था।

Bastar Police मामले में दौरान अनुंसधान के आरोपी रोहित चौबे @ चौबे लंगड़ा की पता साजी की जा रही थी। दौरान पतासाजी के ज्ञात हुआ कि संदेही विदिशा में उपस्थित है। सूचना पर उपनिरीक्षक टुमनलाल डडसेना के नेतृत्व में टीम गठित कर, पतासाजी हेतु मध्यप्रदेश रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा विदिशा में उदयनगर क्षेत्र में एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर, घेराबंदी कर पकड़ा गया।

Bastar Police जिससे पूछताछ करने पर उसने अपना नाम रोहित चौबे @चौबे लंगड़ा निवासी विदिशा (मध्यप्रदेश) का होना बताया। जिससे पुछताछ करने पर  उसने बताया कि वह आरोपी हाकम सिंह@ राखा के साथ गांजा तस्करी हेतु जुन 2021 में उडीसा की ओर आया था। वापसी के दौरान मसगांव में पुलिस के द्वारा गांजा रेड करने के दौरान मौका देखकर, घटनास्थल से फरार हो गया था। और मध्यप्रदेश में जाकर, लुक छिपकर, रहा रहा था एवं जुन 2021 में गांजा तस्करी करना स्वीकार किया है। मामले में आरोपी रोहित चौबे  @ चौबे  लंगड़ा को मध्यप्रदेश से जिला बस्तर लाकर गिरफ्तार किया गया है। जिसे न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेजा जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU