बीजापुर : जिले के नए बस स्टैंड परिसर में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। यह आयोजन दोपहर 3 बजे प्रारंभ हुआ और शाम 5 बजे तक चला। कार्यक्रम के तहत विशाल पदयात्रा निकाली गई, जिसमें “जय भीम, जय भारत” के नारों से पूरा बीजापुर गूंज उठा।
इस पदयात्रा की शुरुआत नए बस स्टैंड से हुई कलेक्टर कार्यालय तक निकाली गई। समाज द्वारा डीजे की विशेष व्यवस्था की गई थी। समाज के पुरुष एवं महिलाएं उत्साहपूर्वक नाचते-गाते रैली में शामिल हुए।
कार्यक्रम में जिले के एस.डी. एम जागेश्वर कौशल ने बाबा साहेब की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके संघर्ष, विचार और उपलब्धियों को याद किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष घासीराम नाग ने भी इस अवसर पर बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके सामाजिक सुधार और संविधान निर्माण में योगदान को याद किया। और कहा डॉ. अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्यप्रदेश के महू में हुआ था। उनके पिता रामजी सकपाल और माता भीमाबाई सकपाल थीं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सतारा और बॉम्बे विश्वविद्यालय से प्राप्त की। अंत में कार्यक्रम के अध्यक्ष आर.डी. झाड़ी जी ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 1916 में बाबा साहेब ने ग्रेज इन से कानून की पढ़ाई शुरू की, उसके बाद उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से उच्च शिक्षा प्राप्त की और 1927 में कोलंबिया यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। उनके पास कुल 32 डिग्रियां थीं, जिनकी जानकारी कार्यक्रम के दौरान दी गई। सभा में उपस्थित जनसमूह ने उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।