2 निर्धन बेटियों का आवश्यक सामग्रीया भेंटकर कराया गया विवाह
दिलीप गुप्ता
सरायपाली : बनवारी गौशाला सरायपाली के समीप ग्राम केंदुदार विगत दिनों फाल्गुनी माह के प्रथम एकादशी के पवन पर्व पर समिति द्वारा सामूहिक सुकन्या विवाह का आयोजन किया गया। इस प्रथम सामूहिक विवाह में 4 गरीब व निर्धन बेटियों का विवाह होना था किंतु पारिवारिक परेशानियां आने के कारण 2 बेटियों का विवाह नहीं हो सका शेष अन्य 2 बेटियों का विवाह धूमधाम से किया गया ।
इस संबंध में आयोजन समिति के गौशाला के अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य ऐसे परिवारों की बेटियों का सम्मानपूर्वक विवाह संपन्न कराना था, जो आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण दहेज प्रथा एवं अन्य खर्चों का वहन करने में असमर्थ होते हैं ।
इस सामूहिक विवाह में दो जोड़ों का विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हर्षोल्लासपूर्वक विवाह संपन्न कराया गया।
पहला जोड़ा रवि सिंधे एवं कु. लक्ष्मी सिदार, केंदुढार ग्राम मुंधा व दूसरा जोड़ा अरवित यादव एवं कु. यामोती यादव, ग्राम मजरमाटी से कराया गया ।
समस्त अतिथियों , परिजनों एवं ग्रामीणजनों की उपस्थिति में दोनों नवदंपत्तियों को आशीर्वाद प्रदान किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार दिलीप गुप्ता एवं पुत्रवधु गीता गुप्ता द्वारा विवाह बंधन में बंधने वाले दोनों जोड़ो को उपहार भेंटकर स्वस्थ व सुखी जीवन के साथ हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी गई ।
गौशाला के अध्यक्ष श्री विजय अग्रवाल ने बताया कि हम आने वाले वर्षों में इस तरह का कार्यक्रम और अधिक जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जाएगा ।इस विवाह समारोह में प्रमुख रूप से बजरंग अग्रवाल (संरक्षक ) ,आदिवासी समाज से अर्जुन कु , गौशाला समिति के उपाध्यक्ष विवेक शर्मा , कोषाध्यक्ष विकास महापात्र ,सह सचिव गुड्डू जायसवाल, आरएसएस भरत अग्रवाल , युवा व्यवसायी दीपक अग्रवाल पटना (बिहार )से आए जयंतीलाल अग्रवाल प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।
समिति के सचिव कमल किशोर अग्रवाल द्वारा उक्त जानकारी दी गई ।
बनवारी गौशाला समिति द्वारा पहली बार सामूहिक कन्या विवाह का आयोजन

03
Mar