Baloda Bazaar : बोल बम सेवा समिति ने निकाली भोलेनाथ की शाही सवारी, बलौदाबाजार नगर हुआ शिवभक्तिमय
Baloda Bazaar : बलौदाबाजार ! सावन महीने के चौथे सोमवार को भोलेनाथ बोल बम सेवा समिति ने भगवान शिव की शाही सवारी निकाल नगर भ्रमण किया और बोल बम के नारे लगाये वही छोटे बच्चों से लेकर बडे सभी शिव की भक्ति में डुबे नजर आये।
भोलेनाथ की शाही सवारी सोनपुरी स्थित बाबा भुतेश्वर नाथ के मंदिर से निकली जिसमें बड़ी संख्या में बच्चे शिव बने हुए आकर्षण का केंद्र बने रहे वही जगह जगह भोलेनाथ का स्वागत किया गया। भोलेनाथ के भक्त नगर भ्रमण कर बलौदाबाजार से 25 किमी दूर ग्राम रामपुर गये जहाँ वे भगवान शिव पर जलाभिषेक किया।
Baloda Bazaar : इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष चितावर जायसवाल, राजु सलुजा, दीपक तिवारी, शेखर गुप्ता, उमेश यादव, मोहन गुप्ता, गौरीशंकर मिश्रा, सहित बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल थे। बोलबम सेवा समिति के शेखर गुप्ता ने बताया कि 11 वर्षों से लगातार भोलेनाथ की सेवा कर रहे हैं और इस वर्ष हम सबने मिलकर भोलेनाथ की सवारी निकाली है साथ ही नगर भ्रमण करते हुए रामपुर स्थित भगवान शिव के पास जाकर जलाभिषेक करेंगे।