पेंशन प्रकरण में 40 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार, BEO कार्यालय फिर सवालों के घेरे में

कोंडागांव।
मिडिल स्कूल सरपंच पारा, राणापाल में पदस्थ रहे सोनसिंह यादव (सेवानिवृत्ति तिथि 31 दिसंबर 2025) के पेंशन प्रकरण में रिश्वतखोरी का गंभीर मामला सामने आया है। पेंशन प्रकरण तैयार कर पेंशन चालू कराने के लिए सोनसिंह यादव लगातार BEO कार्यालय के चक्कर काट रहे थे। इसी दौरान BEO कार्यालय में पदस्थ बाबू सतीश सोढ़ी ने उनसे 40 हजार रुपये की मांग की। रिश्वत की इस मांग से सोनसिंह यादव लगातार मानसिक प्रताड़ना से गुजर रहे थे।

आखिरकार पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो जगदलपुर में दर्ज कराई। शिकायत की पुष्टि के बाद ACB ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और छापेमार कार्रवाई करते हुए सतीश सोढ़ी को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद बाबू को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

गौरतलब है कि BEO कार्यालय में यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इसी कार्यालय में ACB द्वारा दो बार छापेमार कार्रवाई की जा चुकी है। पूर्व में क्लर्क पंचम लाल देवांगन और जयंती देवांगन पर भी रिश्वतखोरी के आरोप में कार्रवाई हो चुकी है। बार-बार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने BEO कार्यालय की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *