मोपका अस्पताल में आयुष्मान पंजीयन शिविर का आयोजन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोपका में शिविर लगाकर किया जा रहा आयुष्मान पंजीयन

प्रथम चरण में 1 से 5 साल तक के छूटे हुए बच्चों का आयुष्मान पंजीयन

बलौदाबाजार । जिला बलौदा बाजार अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोपका में शासन की महती योजना आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत शत प्रतिशत आयुष्मान पंजीयन के उद्देश्य से विशेष शिविर लगाकर पंजीयन का कार्य किया जा रहा है ,उक्त कार्यक्रम के विकासखंड नोडल अधिकारी डॉ राजेंद्र माहेश्वरी ने बताया कि प्रथम चरण में 1 से 5 साल तक के छूटे हुए बच्चों का आयुष्मान पंजीयन पूर्ण करने हेतु लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसमें जिलाधीश महोदय श्री कुलदीप शर्मा तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी महोदय डॉ राजेश अवस्थी के निर्देश पर विभिन्न स्वास्थ्य अमले की ड्यूटी लगाई गई है। मोपका अस्पताल के प्रभारी चिकित्सक डॉ आलोक तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में अब तक 89 बच्चों का आयुष्मान पंजीयन कर स्मार्ट कार्ड बनाया जा चुका है इसी क्रम में 16 अप्रैल को ग्राम भरतपुर में एवं 17 अप्रैल को ग्राम बकुलाही में शिविर का आयोजन किया जाना है हितग्राही आधार कार्ड,राशन कार्ड एवं लिंक मोबाइल नंबर लाकर पंजीयन करा सकते हैं शिविर में सुपरवाइजर टीकाराम वर्मा , एस बेगम ,मितानिन ट्रेनर अरुणा पाटकर,एमएलटी गोपी पैकरा ,आरएचओ पुरुषोत्तम ध्रुव , डीईओ नरेंद्र साहू ,स्टाफ नर्स शंकर कश्यप ,एएनएम अनीता पैकरा ,सावित्री वर्मा , हीना साहू तथा ग्राम मोपका की समस्त मितानिन एवं हितग्राही उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *