Award show-सर्वश्रेष्ठ फिल्म मोर छइंहा भुइंया दो को और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का अवार्ड मिला सतीश जैन को

रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रम के साथ आयोजित हुआ छत्तीसगढी फिल्म एवार्ड शो

बेस्ट एक्टर लक्षित झांजी व बेस्ट एक्ट्रेस रही दीक्षा जायसवाल तो सर्वश्रेष्ठ खलनायक बने पवन गुप्ता

रमेश गुप्ता
भिलाई। एचडी प्रोडक्शन और छत्तीसगढी फिल्म इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन के बेनर तले आयोजित 16 वां छत्तीसगढी फिल्म एवार्ड शो रंगझाझर का आयोजन शनिवार 8 मार्च को नगर के भिलाई होटल के पास सिविक सेंटर स्थित हैलिपैड ग्राण्उड में मंड़ई मेला आयोजन स्थल पर हजारों दर्शकों की उपस्थिति में रंगारंग सांस्$कृतिक कार्यक्रम के साथ सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल थे। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रजनी बघेल विशेष रूप से कार्यक्रमे में शामिल हुई। कार्यक्रम में उपस्थित सांसद विजय बघेल, व एचडी प्रोक्शन के एजुकेशन पार्टनर संजय रूंगटा, यशवंत साहू सहित उपस्थित छॉलीवुड के अन्य अतिथियों ने इस अवार्ड को अपने कर कमलों से प्रदान किया। इस साल पहली बार रंगकर्मियों का भी सम्मान किया गया। जिसमें अतिथियों ने वरिष्ठ रंगकर्मी शक्पिद चक्रवर्ती, विवाष उपाध्याय, श्रीमती अनिता उपाध्याय, मणिमय मुखर्जी, बबलू विश्वास, त्रिलोक तिवारी सहित अन्य कई रंगकर्मियों को अवार्ड प्रदान किया गया। वहीं लाईफ एचीवमेंट अवार्ड दो सौ से अधिक बॉलीवुड, छॉलीवुड व अन्य कई भाषाओं के फिल्मों को अपने केमरे में कैद करने वाले कैमरामैन दिनेश ठक्कर को प्रदान किया गया।
इस छत्तीसगढी फिल्म एवार्ड शो में साल 2024 की सर्वश्रेष्ठ फिल्म जहां मोर छइंहा भुइंया-2 रही वहीं बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड छॉलीवुड के संस्थापक निर्देशक सतीश जैन रहे। जबकि सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार इस बार लक्षित झांजी को फिल्म जवानी जिंदाबाद के लिए तो सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का दीक्षा जायसवाल को प्रदान किया किया। इसी प्रकार बेस्ट खलनायक का अवार्ड इस बार पवन गुप्ता को विजय गुमगांवकर द्वारा निर्देशित फिल्म तीज के लुगरा के लिए तो बेस्ट खलनायिका का पुरस्कार फिल्म मोर बाई हाई फाई के लिए दीपाली पांडे को दिया गया। वही इस बार के सर्वश्रेष्ठ पाश्र्वगायक अनुराग शर्मा और सर्वश्रेष्ठ पाश्र्व गायिका चंपा निषाद व बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर ओमी स्टाईलो को फिल्म हाण्डा के लिए पुरस्कार सौंपा गया जबकि बेस्ट सिनेमेटोग्राफी के लिए भोजपूरी से लेकर छत्तीसगढी फिल्मों में अपने काम का लोहा मनवाने वाले डीओपी सिद्धार्थ सिंह रहे उनकेा मोर छइंहा भुइंया 2 के लिए तथा बेस्ट कास्टिम  सरिता जैन को मोर छइंहा भुइंया 2 के लिए और बेस्ट कमेडियन का अवार्ड इस बार हेमलाल कौशल को फिल्म का इही ला कईथे मया फेम को दिया गया। सर्वश्रेष्ठ गीतकार इस साल के रहे विष्णु कोठारी फिल्म डार्लिंंग प्यार झुकता नही 2। बेस्ट स्टोरी का अवार्ड मोर छंईहा भुइंया, बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर अमलेश नागेश को एन माही फिल्म द्वारा निर्मित हाण्डा के लिए, बेस्ट डेब्यू लीड एक्टर का पुरस्कार दीपक साहू को मोर छइंहा भुईया, बेस्ट डेब्यू लीड एक्ट्रेस का पुरस्कार फिल्म जवानी जिंदाबाद की हिरोईन ज्योत्सना ताम्रकार को मिला। बेस्ट चाईल्ड आर्टिस्ट दर्शन जैन को मोर छइंहा भुईया को व बेबी सुन्दरानी को फिल्म का इहिला कईथे मया के लिए प्राप्त हुआ।
इसी तरह बेस्ट एक्शन के लिए एन माही के मोहित साहू को चन्दा मामा फिल्म के लिए व चन्दा मामा के लिए डेब्यू म्यूजिक डायरेक्टर का पुरस्कार तुषारकांत वर्मा को अतिथियों द्वारा दिया गया। बेस्ट सर्पोटिंग एक्टर इस बार जहां क्रांति दीक्षित एवं बेस्ट सर्पोटिँग एक्ट्रेस अंजलि सिंह फिल्म माटीपुत्र फेम रही वहीं सर्वश्रेष्ठ चरित्र अभिनेता अनुपम वर्मा को मोर बाई हाई फाई और सर्वश्रेष्ठ चरित्र अभिनेत्री का पुरस्कार सुमित्रा साहू को मोर छइंहा भुईया को प्राप्त हुआ। बेस्ट डॉयलॉग लेखक का पुरस्कार गंगा सागर पंडा को फिल्म जवानी जिंदाबाद के लिए, बेस्ट स्क्रीन प्ले का पुरस्कार भारतीय वर्मा को डार्लिंंग प्यार झुकता नही हेतु अतिथियो ने प्रदान किया। इस साल के बेस्ट एडिटर गौरांग त्रिवेदी, बेस्ट कोरियोग्राफर का अवार्ड इस बार राजा शेन्द्रे डार्लिंग प्यार झुकता नही, बेस्ट ऑडियो नीरज वर्मा को, बेस्ट मेकपमेन का पुरस्कार कांता जी को इसके साथ ही बेस्ट आर्ट डायरेक्टर बेनेडिक्स फ्रांसिस को भारतीय वर्मा द्वारा निर्देशित डार्लिंग प्यार झकता नही 2,को दिया गया। बेस्ट पोस्टर डिजाईन के लिए इस बार उत्तम मंडल को दिया गया। वहीं इस बार बेस्ट एन्फल्यूएंसर का अवार्ड भी रखा गया था जिसमें सुप्रसिद्ध यूटयूबर मुकुल, सोना व नितिन को प्रदान किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से आयोजनकर्ता योगेश अग्रवाल, होमन देशमुख, छॉलीवुड के डायेक्टर्स सतीश जैन, मोहन सुंदरानी, विजय गुमगांवकर, राज वर्मा, राजन सुर्यवंशी, श्री फुण्डे, अनुपम वर्मा, भारतीय वर्मा, गंगा सागर पंडा, नितेश लहरी, प्रभाकर बर्मन, मिर्जा मकसूद बेग, प्रोडयूसर अशोक तिवारी के अलावा छॉलीवुड के हिरो, मन कुरैशी, करण खान, दीपक साहू, रियाज खान, संदीप त्रिपाठी, हिरोईन ज्योत्सना ताम्रकर, मोनिका शर्मा,उर्वशी साहू के अलावा छत्तीसगढी एवं भोजपुरी फिल्मों के एक्टर रजनीश झांजी, नकुल महलवार, शमशीर सिवानी, पुष्पेन्द्र सिंह, पवन गुप्ता, विनायक अग्रवाल, लाभांश तिवारी, नीलकंठ देवांगन, जागेश्वरी मेश्राम, भानुमति कोसरे, सुधा जांगड़े, शक्तिपत चक्रवर्ती, सन्नो खान, मिर्जा बेग, तपेन्द्र थापा, दीपक बंजारे, करीम खान, किशोर जाटव, अखिलेश वर्मा, एक्ट्रेस संजू साहू, म्यूजिक डायरेक्टर परवेज खान, सिंगर अनुराग शर्मा, छॉलीवुड के पीआरओ दिलीप नामपल्लीवार, शिक्षविद संजय रूंगटा, चिन्हारी फिल्म फेयर अवार्ड के आयोजन योगेश्वरानंद नेताम, भिलाई टाईम्स के प्रधान संपादक यशवंत साहू, कांग्रेसी नेता द्वय के एस बेदी, अतुलचंद साहू, सुनील चौधरी, श्री द्विवेदी, यू टयूबर देव शर्मा सहित छॉलीवुड की तमाम हस्यिां उपस्थित थी।
इस साल बेस्ट डिस्ट्रिब्यूटर का पुरस्कार संयुक्त रूप से दो लोगों तरूण सोनी और अलक राय को प्रदान किया गया। वहीं सर्वश्रेष्ठ टॉकीज का अवार्ड इस बार भिलाई के चन्द्रा मौर्या एसएलआर को प्रदान किया गया। इस अवार्ड को इस टॉकीज को संयुक्त रूप से संचालन कर रहे प्रोडसूयर डायरेक्टर राज वर्मा, लक्की रंगशाही व राकेश मिश्रा ने एक साथ ग्रहण किया।
एलबम केटेगरी के अवार्ड में छाये रहे करण खान,मिला कई पुरस्कार
इस अवार्ड शो में एल्बम केटेगरी का अलग से पुरस्कार रखा गया था जिसमें छॉलीवुड के हिरो करण खान छाये रहे और कई पुरस्कार उनके नाम रहा। ज्ञातव्य हो कि करण खान फिल्मों के साथ ही लगतार एल्बम की दुनिया में भी भारी सक्रिय है। एलबम केटेगरी में एलबम की बेस्ट जोडी का पुरस्कार करण खान और योगिता मढरिया, बेस्ट एक्टर करण खान, बेस्ट डायरेक्टर करण खान रहे। करण खान और योगिता मढरिया को कोसा के साडी के लिए बेस्ट जोड़ी को, इसी गाने के गायन के लिए बेस्ट लेडी सिंगर का अवार्ड करश्मिा खान, बेस्ट गीतकार का अवार्ड अशोक तिवारी सोन मछरी के लिए व इसी गाने के लिए बेस्ट सिंगर का अवार्ड श्री सारवा को प्राप्त हुआ। बेस्ट कोरियोग्राफर का पुरस्कार चंदनदीप को लकर धकर गाने हेतु, बेस्ट एक्ट्रेस एलबम अकांक्षा को आजा मजा मार ले का और इसी गाने को बेस्ट एलबम का पुरस्कार मिला। इसी तरह झुमका ले दे ना ओ राजा एलबम के लिए करण खान को बेस्ट एक्टर का अवार्ड दिया गया। इसी प्रकार सर्वश्रेष्ठ म्यूजिक डायरेक्टर परवेज खान को हमन आदिवासी हन गाने के लिए। बेस्ट डायरेक्टर सपना के घर के लिए करण खान, बेस्ट प्रोक्शन का अवार्ड सोनी प्रोडक्शन को करहू मैं तोर गाने के लिए प्रदान किया गया।
इस कार्यक्रम में पूरी लाईटिँग की जिम्मेदारी छॉलीवुड के प्रसिद्ध डायरेक्टर एवं वरिष्ठ रंगकर्मी त्रिलोक तिवारी ने निभाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में एचडी प्रोडक्शन योगेश अग्रवाल, होमन देशमुख, पवन गुप्ता, लोककलाकार उर्वशी साहू, प्रीति गोयल, नकुल महलवार का प्रमुख योगदान रहा।

Related News