दिखावे के लिए खोले प्याऊ घर
दिलीप गुप्ता
सरायपाली। नगर में ऐसी बहुत सी संस्थाए हैं जो ग्रीष्म ऋतु आते ही 2- 4 स्थानों पर 2-4 घड़े पानी रख दिये। फिर 10-15 संस्था के सदस्यों द्वारा 3 घड़ो के साथ तथा कुछ लोगों को पानी पिलाते फोटो खिंचवा लिए। वाहवाही लूटी लिए की हमारी संस्था मानवता के प्रति दृढ़संकल्पित व सक्रिय रहती है। कुछ उसी तरह का जुनून नगर में कुछ सामाजिक संस्थाओं को चढ़ा हुआ है। कुछ इसी तरह का कार्य अब नगरपालिका भी करने लगी है। पहले से इनकी कोई योजनाएं नही होती जब कोई दूसरा करता है तब इन्हें एहसास होता है कि यह काम तो हमारा था हमे करना चाहिए था। तुरत फुरत में 10-20 मटकी मंगाए व 2-4 स्थानों पर रखो फोटो खिंचवाई व चमचे मीडिया में प्रकाशित हुआ काम खत्म। यही स्थिति अनेकों जगह दिखाई देती है।
कुछ उसी तरह का माहौल सरायपाली व आसपास दिखाई दे रहा है। नगर व क्षेत्र में ऐसी बहुत सी संस्थाएं हैं जो सिर्फ प्रचार व दिखावा कर रही है मानव सेवा के नाम पर जबकि वास्तविकता ठीक इसके उल्टी होती है। नगर में एकमात्र संगम सेवा समिति ही एक ऐसी संस्था है जो निश्वार्थ व प्रचार प्रसार से दूर वास्तविक रूप से नगर व क्षेत्रवासियो के साथ दिखाई देती है। भीषण गर्मी में नगर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रो में भी शुद्ध पेयजल तत्काल निशुल्क कराने ने इस संस्था का कोई जवाब नहीं है। यह संस्था 12 महीने आवश्यकतानुसार नागरिको की सेवाओं में तत्काल उपलब्ध रहती है। संगम सेवा समिति को नगर में नि:शुल्क पानी दिए जाने के लिए मना कर दिया गया था किंतु इसके बावजूद समिति अपना जनहित के कार्यो पर विराम नहीं लगाया । इसी तारतम्य में समाजसेवी संस्था संगम सेवा समिति द्वारा राहगीरों एवं सरायपाली के विभिन्न सरकारी व निजी संस्थानों के पास चलित प्याऊ का संचालन किया जा रहा है जिससे दिन भर में 50-60 केन ठंडा पानी उपलब्ध कराया जाता है। इसके पूर्व सरायपाली की जनता को कही पर भी प्याऊ की सुविधा उपलब्ध नहीं थी। उक्त कार्य को देखते हुए पालिका प्रशासन कुम्भकरणीय नींद से जागा और प्याऊ की व्यवस्था की है।
इस विषय में संगम सेवा समिति के संस्थापक प्रखर अग्रवाल से चर्चा करने पर उन्होंने इस विषय में हंसते हुए चुटकी लेते हुए कहा कि ये लोग नहीं कर रहे तो हमको करना पड़ रहा है और भी आगे बहुत से कार्य संगम सेवा समिति जन हित में करेगी।