18 फरवरी को कलेक्टर कार्यालय में अनुपयोगी सामग्री की नीलामी

कोरिया, 3 फरवरी, 2026/
कलेक्टर कार्यालय कोरिया के भंडार कक्ष में रखी अनुपयोगी सामग्री की खुली नीलामी आगामी 18 फरवरी 2026 (बुधवार) को आयोजित की जाएगी। यह नीलामी अपरान्ह 1 बजे कलेक्टर कार्यालय परिसर में होगी।

जानकारी के अनुसार यह नीलामी दूसरी बार आयोजित की जा रही है। नीलामी में सोलर पावर प्लांट बैटरी, विभिन्न कंपनियों की फोटो कॉपी मशीनें, कंप्यूटर मॉनीटर, सीपीयू, प्लास्टिक कूलर, यू.पी.एस. सहित अन्य अनुपयोगी सामग्री शामिल रहेगी। सभी सामग्री को एक ही लॉट में रखा गया है, जिसकी कुल अनुमानित राशि 93,465 बताई गई है।

नीलामी में भाग लेने के लिए इच्छुक खरीदारों को बोली से पूर्व 10,000 रुपये की प्रतिभूति राशि जमा करनी होगी। उच्चतम बोली स्वीकार होने पर खरीदार को उसी दिन संपूर्ण राशि जमा कर सामग्री उठानी होगी। नीलामी ‘जहां है, जैसी है’ के आधार पर संपन्न की जाएगी।

नीलामी में शामिल होने के इच्छुक व्यक्ति कार्यालयीन समय में सामग्री का अवलोकन कर सकते हैं। बोली को स्वीकार या अस्वीकार करने का अधिकार प्रशासन के पास सुरक्षित रहेगा।

स./मानिकपुरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *