श्रीमद् भागवत कथा एवं ज्योत ज्वारा में शामिल हुए आशीष छाबड़ा अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा एवं पूर्व विधायक

श्रीमद् भागवत कथा एवं ज्योत ज्वारा में शामिल हुए आशीष छाबड़ा अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा एवं पूर्व विधायक, बेमेतरा
सहित कांग्रेस जनों की सहभागिता, शहार व जिले की सुख-समृद्धि हेतु की मंगलकामना बेमेतरा शहार के वार्ड क्रमांक 16 में महिला समिति द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा कार्यक्रम में आज आशीष छाबड़ा (अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा एवं पूर्व विधायक, बेमेतरा) कांग्रेस साथियों के साथ शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित माताओं-बहनों को आशीर्वचन प्रदान करते हुए उनके सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंगत साहू, सुमन गोस्वामी मनोज शर्मा चंद्र प्रकाश शीतलानी, नारायण छाबड़ा, श्रीमती रीता पांडे, श्रीमती योगिता साहू, सुमन गोस्वामी, प्रकाश ठाकुर, पार्षद वार्ड क्रमांक 13 राजू साहू, पार्षद वार्ड क्रमांक 5 घनश्याम देवांगन, शुभम सोनी सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं कांग्रेसजन उपस्थित रहे। तत्पश्चात आशीष छाबड़ा एवं कांग्रेस साथियों द्वारा शहार में विभिन्न स्थानों पर आयोजित ज्योत जवारा दर्शन कार्यक्रमों में सहभागिता की गई। इस क्रम में यूट्यूबर दिलीप देवांगन एवं राजेंद्र देवांगन के निवास, सीताराम यदु जी (वार्ड क्रमांक 16) के यहां तथा तुकाराम यदु जी (वार्ड क्रमांक 15) के यहां आयोजित ज्योत जवारा कार्यक्रम में शामिल होकर उन्होंने श्रद्धापूर्वक दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने संबंधित परिवारों सहित बेमेतरा शहार एवं संपूर्ण जिले के समस्त नागरिकों के लिए सुख, शांति एवं समृद्धि की मंगलकामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *