महाशिवरात्रि पर आचार्य चैतन्य महाराज का भूतेश्वरनाथ मरौदा और ग्राम सढौली में आगमन

गरियाबंद। अंबाला, हरियाणा से पधारे आचार्य सनातन चैतन्य महाराज (संरक्षक भूतेश्वर नाथ धाम मरौदा) का इन दिनों छत्तीसगढ़ प्रवास चल रहा है। इसी क्रम में ग्राम पारागांव व खुर्सीपार के समीप ग्राम सेमरढाप में श्रीमद् भागवत सप्ताह कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन संपन्न हुआ।

महाराज जी के आश्रम प्रवक्ता सुरेन्द्र कुमार शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आचार्य जी भूतेश्वर नाथ धाम पहुंचेंगे। वहां वे समिति सदस्यों और संत श्री गोवर्धन शरण से मुलाकात करेंगे और शिव भक्तों को संबोधित भी करेंगे। इसके बाद शाम 4 बजे भूतेश्वर से शहीद ग्राम सढौली में उनका आगमन होगा, जहां बालकृष्ण समाज व ग्राम वासियों द्वारा आचार्य श्री का हार्दिक अभिनंदन किया जाएगा।

इस अवसर पर उनका सत्संग कार्यक्रम होगा और साथ ही कई भक्तों के घर ‘संत पधरावनी’ का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। महाराज जी रात्रि विश्राम ग्राम सढौली में करेंगे और अगले दिन अंबाला के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *