रायपुर। प्रदेश में धान खरीदी के पहले दिन 19 हजार 464 क्विंटल धान का उपार्जन किया गया। विभिन्न खरीदी केंद्रों में किसानों का तिलक लगाकर और पुष्प भेंट कर स्वागत किया गया। प्रदेश के 195 उपार्जन केंद्रों में किसानों ने धान बेचा, जबकि राज्य स्तर पर कुल 2,739 उपार्जन केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
सहकारी समितियों के कर्मचारियों की हड़ताल को देखते हुए 2,739 डेटा एंट्री ऑपरेटरों की नियुक्ति की गई है, जिससे खरीदी प्रक्रिया प्रभावित न हो। इस वर्ष लघु और सीमांत किसानों को अधिकतम दो टोकन तथा दीर्घ किसानों को अधिकतम तीन टोकन प्रदान किए गए हैं।
किसान किसी भी प्रकार की असुविधा की स्थिति में हेल्पलाइन 1800 233 3663 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।