बारगरी नयापारा में नया झेरिया सेन समाज का वार्षिक अधिवेशन संपन्न: सामाजिक एकता और शिक्षा पर दिया गया जोर

बारगरी, नयापारा। 7 अप्रैल को नया झेरिया सेन समाज का वार्षिक अधिवेशन चारामा ब्लॉक के ग्राम बारगरी नयापारा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत समाज के इष्ट देव नन्दा सेन महाराज की पूजा-अर्चना के साथ हुई।

सम्मेलन में मुख्य अतिथि सरस्वती नरेटी (सरपंच ग्राम पंचायत बारगरी नयापारा) एवं जवाहर नरेटी (वरिष्ठ ग्रामवासी) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नया झेरिया सेन समाज के अध्यक्ष बनवाली लाल सेन ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में हरिश सिन्हा (उप सरपंच) एवं गजेन्द्र पम्मार (पूर्व उप सरपंच) शामिल हुए। साथ ही समाज के सचिव बंशीलाल सेन, सह-सचिव कमल नारायण सेन, कोषाध्यक्ष नंदकुमार सेन, उपाध्यक्ष तुकाराम सेन, सलाहकार राजेश सेन, शेखर सेन, रामानन्दन कौशिक, संरक्षक आनंद राम सेन उपस्थित रहे। मातृशक्ति में जानकी सेन (पूर्व पार्षद नगर पंचायत चारामा), दमयन्ती सेन, फूलबाई सेन, प्रतिभा सेन, ममता सेन और लता सेन मौजूद रहीं।

इस वार्षिक सम्मेलन में सामाजिक समरसता, एकता और युवा वर्ग की शिक्षा पर विशेष बल दिया गया। सचिव बंसी सेन ने समाज का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए समाज को संगठित और शिक्षित रखने पर जोर दिया। अध्यक्ष बनवाली लाल सेन ने अपने संबोधन में ऊंच-नीच का भेदभाव मिटाकर समाज के पिछड़े व्यक्तियों का सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं से उच्च शिक्षा ग्रहण कर समाज का नाम रोशन करने और सामाजिक कार्यों में हाथ बंटाने की अपील की। गजेन्द्र पम्मार ने भी समाज हित में कार्य करने की प्रेरणा दी।

अधिवेशन के दौरान समाज प्रमुखों द्वारा आए आवेदनों का नियमावली के साथ निपटारा किया गया और वर्ष भर के आय-व्यय की जानकारी साझा की गई। साथ ही समाज के जरूरतमंदों को उनके विकास के लिए धनराशि भी वितरित की गई। इस प्रकार सामाजिक सद्भावना के साथ नया झेरिया सेन समाज का यह वार्षिक अधिवेशन संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में स्वजातीय जन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *