भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ की घोषणा, सुनील सिंह बने जिला संयोजक…

बैकुण्ठपुर – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव की सहमति से भारतीय जनता पार्टी पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के जिला संयोजक – सह संयोजक की घोषणा की गई है, जिसमें कोरिया जिले से सुबेदार मेजर सुनिल सिंह जिला संयोजक, नायब सुबेदार अशोक राजवाड़े जिला सह संयोजक, उमाशंकर साहू जिला सह संयोजक एवं कमाण्डर नेवी रंजीत सिंह विष्ट प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्ष व्याप्त है। जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया है।
इस नियुक्ति से पूर्व सैनिकों की भागीदारी बढ़ेगी और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी। नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की विचारधारा को आम जनता तक पहुंचाने तथा पार्टी के कार्यक्रमों को सफल बनाने में अहम योगदान होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *