भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की घोषणा : कोरिया जिले को मिला मजबूत नेतृत्व, सुखदेव राजवाड़े बने जिला संयोजक

भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की घोषणा : कोरिया जिले को मिला मजबूत नेतृत्व सुखदेव राजवाड़े बने जिला संयोजक बैकुंठपुर – भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव की सहमति से भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की नई घोषणा जारी कर दी गई है। इस सूची में कोरिया जिले से कई महत्वपूर्ण पदों पर अनुभवी एवं सक्रिय नेताओं को दायित्व सौंपे गए हैं।जारी सूची में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता श्री सुखदेव राजवाड़े को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। संगठन में उनके दीर्घ अनुभव, सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए यह नियुक्ति जिले के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

इसी प्रकार बैकुंठपुर की श्रीमती माधुरी गुप्ता को जिला सह-संयोजक का दायित्व प्रदान किया गया है। महिलाओं के बीच उनकी प्रभावी पकड़ एवं सामाजिक गतिविधियों में उनकी सक्रियता को देखते हुए यह नियुक्ति संगठन को नए आयाम देगी।प्रदेश स्तर पर भी कोरिया जिले को महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व मिला है। जारी प्रदेश कार्यसमिति सूची में वरिष्ठ नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता देवधारी यादव को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। मजदूर वर्ग तथा समाज के विभिन्न वर्गों के बीच लंबे समय से किए जा रहे उनके कार्यों को संगठन ने सराहा है।इन महत्वपूर्ण नियुक्तियों से कोरिया जिले के कार्यकर्ताओं में उत्साह और हर्ष व्याप्त है।भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने बधाई देते हुए नवनियुक्त तीनों नेताओं के लिए कहा कि—“सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में सुखदेव राजवाड़े जी की नियुक्ति से जिले में सांस्कृतिक, सामाजिक एवं, युवा गतिविधि,खेलकूद से जुड़ी गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा समाज के विभिन्न वर्गों को भाजपा के साथ जोड़ने का कार्य और मजबूत होगा।”“श्रीमती माधुरी गुप्ता महिला वर्ग के बीच संगठन को धार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।”संगठन का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक सरकार की योजनाओं और पार्टी की नीतियों को सशक्त तरीके से पहुँचाना है। उम्मीद है कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन की अपेक्षाओं पर खरे उतरते हुए कोरिया जिले में भाजपा को और मजबूत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *