Andhra Pradesh Big Accident News : नहर में गिरी यात्रियों से भरी बस, 7 लोगों की मौत…..

Andhra Pradesh Big Accident News : नहर में गिरी यात्रियों से भरी बस, 7 लोगों की मौत.....

Andhra Pradesh Big Accident News : नहर में गिरी यात्रियों से भरी बस, 7 लोगों की मौत…..

 

Andhra Pradesh Big Accident News : नई दिल्ली : आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में दारसी के पास यात्रियों से भरी एक बस सागर नहर में गिर गई। हादसे में 7 साल की बच्ची समेत 7 लोगों की मौत हो गई और 15 से अधिक लोग घायल हो गए।

Andhra Pradesh Big Accident News : नहर में गिरी यात्रियों से भरी बस, 7 लोगों की मौत.....
Andhra Pradesh Big Accident News : नहर में गिरी यात्रियों से भरी बस, 7 लोगों की मौत…..

https://www.facebook.com/100001947640367/posts/pfbid02y5tvKy8pqABze2ecohRq3vRbjf4YrwwGqUa48WLQJRaFeh65wqgPgqiGiotjugrbl/?d=w&mibextid=5eVWNK

Andhra Pradesh Big Accident News : पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आधी रात के आसपास 40 से अधिक यात्रियों को ले जा रही आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बस सागर नहर में गिर गई। बस पोडिली से काकीनाडा से जा रही थी। पुलिस ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।

दारसी सब इंस्पेक्टर रामकृष्ण ने बस दुर्घटना में सात लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि 15 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायलों का दारसी और ओंगोल अस्पतालों में इलाज चल रहा है। प्रकाशम एसपी मलिका गर्ग का कहना है

कि बस एक शादी के रिसेप्शन के लिए पोडिली से काकीनाडा की ओर जा रही थी। बस एक कंक्रीट की दीवार से टकराने के बाद नियंत्रण खो बैठी और नहर में गिर गई। इसमें सात लोगों की जान चली गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए।

Andhra Pradesh Big Accident News : नहर में गिरी यात्रियों से भरी बस, 7 लोगों की मौत.....
Andhra Pradesh Big Accident News : नहर में गिरी यात्रियों से भरी बस, 7 लोगों की मौत…..

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ कैशलेस चिकित्सा सेवा कर्मचारी कल्याण संघ में तिवारी को मिला प्रदेश उपाध्यक्ष और शशिकला को प्रदेश संयुक्त सचिव की ज़िम्मेदारी

उधर, घायलों के मुताबिक बस के ड्राइवर के झपकी लेने के कारण हादसा हुआ है। हादसे के शिकार मृतकों की पहचान अब्दुल अजीज (65), अब्दुल हानी (60), शेख रमीज (48), मुल्ला नूरजहां (58), मुल्ला जानी बेगम (65), शेख शबीना (35) और शेख हीना (7) के रूप में की गई है।

बस हादसे को लेकर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने शोक जताया है। साथ ही अधिकारियों को घायलों को बेहतर चिकित्सा देखभाल सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU