नक्सल प्रभावित क्षेत्र में मानवता की मिसाल: CRPF के 87वें स्थापना दिवस पर बीजापुर के पेद्दापारा में लगा विशाल मुफ्त चिकित्सा शिविर

बीजापुर

    87वें सी0आर0पी0एफ0 दिवस के अवसर पर जनपद बीजापुर ब्लॉंक के अन्तर्गत अतिसंवेदनशील नक्सल प्रभावित क्षेत्र में तैनात 85 बटालियन सी0आर0पी0एफ0 द्वारा बटालियन के तैनाती क्षेत्र में पवन कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी, सुरेश उरांव, द्वितीय कमान अधिकारी,मोती लाल, उप कमांडेण्ट,शुभम सिंह परिहार, सहायक कमांडेण्ट, डॉ0 स्वाती जायसवाल, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी एवं अधीनस्थ अधिकारी व जवानों की उपस्थिति में आम जनता को विभिन्न प्रकार की बीमारियों के बारे में जागरूक करने, इनसे बचाव, चिकित्सा स्वास्थ्य परीक्षण करने एवं आवश्यक दवाईयों का वितरण कर ग्रामीणों को लाभान्वित करने हेतु दिनांक 11/03/2026 को डी/85 के तैनाती क्षेत्र पेद्दापारा में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। 

87वें सी0आर0पी0एफ0 दिवस समारोह के अवसर पर आयोजित किये गये इस चिकित्सा शिविर में ग्राम पेद्दापारा व आस-पास के गॉवों/पारा बुर्जी, नैनपाल, कोटियापारा, बड्डेपारा, गंगालूर आदि के लगभग 80 से अधिक ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं इस अवसर का लाभ उठाया। डी/85 बटालियन सी0आर0पी0एफ0, पेद्दापारा में आयोजित किये गये इस निःशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान 85 बटालियन के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी द्वारा बीमार ग्रामीणों का चिकित्सा परीक्षण कर आवश्यक व स्वास्थवर्धक दवाईयों के साथ ही विटामिन्स की कमी व दूषित पानी पीने से होने वाले रोगों से संबंधित दवाईयॉं/टॉनिक का वितरण किया गया। उपस्थित ग्रामीणों ने 85 बटालियन सी0आर0पी0एफ0 द्वारा आम जनमानस से जुड़ने के इस प्रयास की सराहना की।

 पवन कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी 85 बटालियन सी0आर0पी0एफ0 द्वारा बताया गया कि उच्च कार्यालयों से प्राप्त दिशा-निर्देशों के तहत इस चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर उपस्थित ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवाईयॉ वितरित की गयीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *