अमृतसर: नरेगा विरोधी कानून के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष रहेगा जारी, जंडियाला गुरु की रैली में बरसे भूपेश बघेल

अमृतसर। पंजाब कांग्रेस के प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नरेगा विरोधी कानून को वापस लेने तक कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने यह बात कांग्रेस कमेटी जिला देहाती के अध्यक्ष और पूर्व विधायक सुखविंदर सिंह डैनी बंडाला के नेतृत्व में जंडियाला गुरु दाना मंडी में आयोजित विशाल रैली में कही।

भूपेश बघेल ने कांग्रेस सरकार द्वारा गरीबों और मजदूरों के लिए शुरू की गई नरेगा योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में यह योजना गरीबों के कल्याण के लिए बनाई गई थी, लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार और पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार इसे साजिश के तहत समाप्त करने की कोशिश कर रही हैं।

रैली में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने सुखविंदर सिंह डैनी बंडाला की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे विपक्षी नेता राहुल गांधी के करीबी सहयोगी हैं और पंजाब का नेतृत्व करने की पूरी काबिलियत रखते हैं। राजा वडिंग के बयान पर पंडाल में मौजूद कार्यकर्ताओं और जनता ने जोरदार जयकारे लगाए।

सुखविंदर सिंह डैनी बंडाला ने रैली में उपस्थित नेताओं, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि कांग्रेस की सरकार बनी, तो पंजाब में नशे और अपराध को खत्म कर जनता को राहत दी जाएगी।

इस दौरान विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा, सांसद गुरजीत सिंह औजला, सुखजिंदर सिंह रंधावा, पूर्व स्पीकर राणा केपी सिंह, विजय इंद्र सिंगला, सुखपाल सिंह खैहरा, जसबीर सिंह डिंपा, सूरज ठाकुर और अरविंद्र डालवी सहित कई वरिष्ठ नेता मंच पर मौजूद थे। मंच सचिव की जिम्मेदारी भगवंतपाल सिंह सच्चर ने निभाई।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *