अमित शाह आज रायपुर में नक्सलवाद पर उच्चस्तरीय बैठक लेंगे

रायपुर। राजधानी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज नक्सलवाद पर उच्चस्तरीय बैठक लेंगे। सुबह 10:30 बजे निजी रिजॉर्ट में बैठक शुरू होगी, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। नक्सल ऑपरेशंस एवं अब तक की कार्रवाइयों की समीक्षा होगी।

बैठक के बाद अमित शाह बस्तर रवाना होंगे। मुख्यमंत्री साय भी सुबह 10:30 बजे बैठक में शामिल होंगे तथा दोपहर 12:45 बजे जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। वे 1:45 से 3:45 बजे तक बस्तर ओलंपिक 2025 के समापन समारोह में भाग लेंगे तथा शाम 4:00 बजे रायपुर लौटेंगे।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *