ईरान में बढ़ते तनाव के बीच भारत सरकार ने नागरिकों को तत्काल निकासी की सलाह दी, कल पहली फ्लाइट से छात्रों का पहला बैच रवाना होगा

नई दिल्ली, 15 जनवरी 2026: ईरान में जारी भारी राजनीतिक तनाव और सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर भारत सरकार ने वहां मौजूद अपने नागरिकों को तत्काल देश छोड़ने की एडवाइजरी जारी की है। सरकार ने ईरान से भारतीय नागरिकों की सुरक्षित निकासी की योजना तैयार की है।

तेहरान से नई दिल्ली के लिए विशेष उड़ान का पहला बैच कल शुक्रवार, 16 जनवरी को रवाना होगा। जम्मू और कश्मीर छात्र संघ (जेकेएसए) ने एक बयान में जानकारी दी है कि सभी छात्रों का विधिवत पंजीकरण पूरा हो चुका है। भारतीय दूतावास ने छात्रों के व्यक्तिगत विवरण तथा पासपोर्ट एकत्र कर लिए हैं। पहले बैच के छात्रों को शुक्रवार सुबह 8 बजे तक तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।

भारतीय दूतावास, तेहरान ने पहले भी जारी की गई एडवाइजरी में सभी भारतीय नागरिकों – छात्रों, तीर्थयात्रियों, कारोबारियों तथा पर्यटकों – से उपलब्ध किसी भी परिवहन माध्यम से यथाशीघ्र ईरान छोड़ने का आग्रह किया था। सरकार ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए निकासी प्रक्रिया को तेज करने का निर्णय लिया है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *