Ambikapur latest news देश की सम्पत्ति को लूटना कांग्रेस समझती है अपना जन्मसिद्ध अधिकार : नरेंद्र मोदी 

Ambikapur latest news

हिंगोरा सिंह 

 

Ambikapur latest news जब हम विकसित भारत की बात करते हैं तो कांग्रेस और दुनिया में बैठी कुछ ताकतों का माथा गरम हो जाता है!

 

कांग्रेस की नजर आपके आरक्षण पर ही नहीं बल्कि आपकी कमाई, मकान, दुकान, खेत – खलिहान, ज्वेलरी पर भी है!

 

दस वर्षो में भांति-भांति की चुनौतियों के बाद भी यहां रेल, सड़क, एयरपोर्ट, मोबाइल टॉवर जैसी सेवाओं का लाभ मिला है!

 

 

 

Ambikapur latest news अंबिकापुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सलाहकार सैम पित्रोदा द्वारा विरासत-कर संबंधी बयान पर कांग्रेस और इंडी गठबंधन को एक बार फिर आड़े हाथों लिया और आगाह किया है कि कांग्रेस सत्ता में आई तो वह नया विरासत कानून लाएगी। अगर भारत शक्तिशाली हो गया, तो कुछ ताकतों का खेल बिगड़ जाएगा। अगर भारत आत्मनिर्भर बन गया, तो कुछ ताकतों की दुकान बंद हो जाएगी। इसलिए वह भारत में कांग्रेस और इंडी गठबंधन की कमजोर सरकार चाहते हैं और इसलिए अब वह अमेरिका की तरफ रुख कर रहे हैं।  मोदी बुधवार को सरगुजा लोकसभा क्षेत्र के अम्बिकापुर में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में आहूत विशाल जनसभा के संबोधित कर रहे थे।

Ambikapur latest news  प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस इस मुद्दे पर अपनी स्थिति स्पष्ट करें कि क्या वह पित्रोदा के बयान से सहमत हैं? कांग्रेस अगर पित्रोदा की राय से इत्तेफाक नहीं रखती है तो उसे अपने घोषणा पत्र से इस मुद्दे को वापस लेना चाहिए। श्री मोदी ने कहा कि पित्रोदा का बयान कांग्रेस का मकसद साफ तौर पर जाहिर कर रहा है कि कांग्रेस देश की जनता की निजी संपत्ति का सर्वे कर निजी संपत्ति को सरकारी खजाने में डालना चाहती है और ‘देश के संसाधन पर सबसे पहला अधिकार माइनॉरिटी और उसमें भी मुस्लिम लोगों का है’ की मंशा को पूरी करते हुए इसका बँटवारा करना चाहती है, जैसा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अपने कार्यकाल में कहा था।

Pm मोदी ने कहा कि पित्रोदा ने अमेरिकी कानून भारत में लागू करके देशवासियों की सम्पत्ति हड़पना चाहती है। अब कांग्रेस या तो स्वीकार करे कि उसका मकसद वही है जो पित्रोदा ने कहा है, या फिर देश से माफी मांगकर इस मुद्दे को अपने घोषणापत्र से वापस ले। छत्तीसगढ़ की जनता-जनार्दन कांग्रेस की इस बदनीयती को अच्छी तरह भाँप रही है और कांग्रेस दो टूक बता देगी कि देश के संसाधनों पर सबसे पहला अधिकार देश के गरीबों, दलितों, आदिवासियों और पिछड़े वर्ग का है। श्री मोदी ने कहा कि सरकार में आने पर कांग्रेस की सरकार माताओं-बहनों के सोना-चांदी का हिसाब करेगी और जाँच करेगी, और फिर वह सम्पत्ति उनको बाँट देगी, जिनके ज्यादा बच्चे हैं, उनको बाँटने की बात कह रही है, घुसपैठियों को बाँटने की बात कह रही है। अपनी मेहनत की कमाई का पैसा घुसपैठियों को दिया जाना देशवासियों को कतई मंजूर नहीं होगा। यह कांग्रेस की ‘अर्बन नक्सली सोच’ है। परिवारवादी लोगों ने देश के लोगों को लूटकर अपना आर्थिक साम्राज्य बना लिया है और अब उनकी नजर देशवासियों की सम्पत्ति पर पड़ गई है। देश की सम्पत्ति को लूटना कांग्रेस अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझती है।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने पुरानी यादों को जनता-जनार्दन के साथ साझा करते हुए कहा कि भाजपा ने जब उन्हें प्रधानमंत्री पद का दावेदार बनाया तो अंबिकापुर में लाल किला बनाया था। कांग्रेस के ईको सिस्टम है, जो आए दिन मोदी पर हमला करने के लिए जगह ढूंढते रहते हैं, उस पूरी टोली ने हमला बोल दिया था कि ये लालकिला कैसे बनाया जा सकता है? अभी तो प्रधानमंत्री का चुनाव बाकी है। ये लाल किला का दृश्य बनाकर वहां से सभा होने पर तूफान मचा दिया था। लेकिन सरगुजा और छत्तीसगढ़वासियों की सोच के कारण मोदी लाल किले तक पहुंचा और राष्ट्र को संदेश दिया और आज फिर अंबिकापुर क्षेत्र की जनता से आशीर्वाद मांगने आया है। श्री मोदी ने कहा कि अभी कुछ महीने पहले मैंने आपसे छत्तीसगढ़ से कांग्रेस के भ्रष्टाचारी पंजे को हटाने आशीर्वाद मांगा था और आप लोगों ने इसका मान रखा और सरगुजा से भ्रष्टाचारी पंजे को साफ कर दिया। आज आप लोगों के आशीर्वाद से सरगुजा आदिवासी समाज की संतान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में छत्तीसगढ़ के सपनों को साकार कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बहुत तेजी के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने कम समय में ही राकेट की गति से सरकार चलाई है। किसानों को दी गई गारंटी को पूरा किया। तेंदूपत्ता संग्राहकों को ज्यादा पैसा दे रहे हैं। महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है। श्री मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जिस तरह से कांग्रेस के घोटालेबाजों पर एक्शन हो रहा है, उसे पूरा देश देख रहा है। जब हम विकसित भारत की बात करते हैं तो कांग्रेस और दुनिया में बैठी कुछ ताकतों का माथा गरम हो जाता है। इसलिए वह भारत में कांग्रेस और इंडी गठबंधन की कमजोर सरकार चाहते हैं। ऐसी कांग्रेस सरकार जो आपस में ही लड़ती है, घोटाले करती रही है। श्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास सत्ता की लालच में देश को तबाह करने का रहा है। देश में आंतवाद फैला, नक्सलवाद बढ़ा। कांग्रेस के कुशासन और लापरवाही से देश बर्बाद होता गया। भाजपा सरकार आतंकवाद और नक्सलवाद पर कड़ी कार्रवाई कर रही है। कांग्रेस हिंसा फैलाने वालों का समर्थन कर रही है। इतना ही नहीं, जो लोग निर्दोषों को मारते हैं, लोगों का जीना हराम करते हैं, अगर वो मारे जाएँ तो ऐसे लोगों को शहीद बताते हैं। अगर ऐसा करते हैं तो वे देश के शहीदों, वीरों का अपमान करते हैं। इसी कांग्रेस की एक बड़ी नेता आतंकवादियों के मारे जाने पर आंसू बहाती हैं। ऐसी ही करतूतों के कारण कांग्रेस देश का भरोसा खो चुकी है।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में मुस्लिम लीग की छाप है। जब संविधान बन रहा था तब काफी चर्चा विचारण के बाद देश के सभी विद्वानों ने डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर के नेतृत्व में यह तय किया गया कि भारत में धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होगा। आरक्षण दलितों, आदिवासियों के नाम पर होगा। कांग्रेस ने कभी इन महापुरुषों, बाबासाहेब आंबेडकर की परवाह नहीं की। कांग्रेस ने कुछ बरस पहले आंध्रप्रदेश में धर्म के आधार पर आरक्षण देने का प्रयास किया और उसके बाद देशभर में इसे लागू करने की योजना बनाई। धर्म के आधार पर 15 प्रतिशत आरक्षण देने की बात कही। साथ ही ये भी कहा कि एससी, एसटी और ओबीसी का कोटा काट कर उसी आधार पर आरक्षण दिया जाए। अपने 2009 के घोषणा पत्र में कांग्रेस ने अपनी यही इरादा जताया। 2014 के घोषणा पत्र में भी कांग्रेस ने साफ साफ कहा था कि इस मामले को वे कभी छोड़ेंगे नहीं। धर्म के आधार पर आरक्षण देंगे। अगर दलितों, आदिवासियों का आरक्षण कट करना पड़े तो करेंगे। श्री मोदी ने कहा कि कई साल पहले कांग्रेस ने कर्नाटक में धर्म के आधार पर आरक्षण लागू किया था। जब भाजपा की सरकार आई तो हमने संविधान और बाबासाहेब की भावना के विरुद्ध कांग्रेस ने जो निर्णय लिया था, उसे खारिज किया। दलितों, आदिवासियों का आरक्षण वापस किया। कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने एक और पाप किया। मुस्लिम समुदाय की जितनी भी जातियाँ है सबको उन्होंने ओबीसी कोटे में डालकर ओबीसी बना दिया। जो हमारे देश के ओबीसी को लाभ मिलता वो कट गया। ऐसा कर कांग्रेस ने सामाजिक न्याय भारत के सेक्युलरजियम की हत्या की । वहाँ अपना यही मॉडल पूरे एससी एसटी ओबीसी का हक अपने वोट बैंक को देना चाहती है। श्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस आपके आरक्षण को ही नहीं लूटना चाहती बल्कि उसके इरादे भी नेक नहीं है। संविधान और सामाजिक न्याय, भारत के सांप्रदायिकता के अनुरूप नहीं है। आपके आरक्षण की रक्षा केवल भाजपा ही कर सकती है। आप लोग मुझे शक्ति प्रदान करें ताकि मैं आपकी रक्षा कर सकूं। कांग्रेस की नजर आपके आरक्षण पर ही नहीं बल्कि आपकी कमाई, मकान, दुकान, खेत – खलिहान, ज्वेलरी पर भी है।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि हमारा देश संस्कार, संस्कृति में विश्वास रखता है, भारत उपभोक्तावादी देश नही हैं। हम संचय, संवर्धन, संरक्षित करने में विश्वास रखते हैं। हमारे यहां घर के बुजुर्ग अपने बच्चों, नाती – पोतों के लिए रुपये गहने खुद उपयोग न कर जमा करके रखते हैं। ये इस देश का स्वभाव है। कांग्रेस भारत के मूलभूत चिंतन, संस्कार पर कड़ा प्रहार कर रही है। श्री मोदी ने कहा कि कल उनके बयान पर कांग्रेस में बड़ा तूफान मच गया। वह इसलिए कि उन्होंने कहा था कि अर्बन नक्सली, शहरी माओवादियों ने कांग्रेस पर कब्जा कर लिया है। तब कांग्रेस अमेरिका को खुश करने के लिए आपकी संपत्ति को लूटना चाहती है। आपकी संतानो का हक लूट लेना चाहती है। जितने साल देश में कांग्रेस की सरकार रही आपका पैसा लूटा जाता रहा है लेकिन भाजपा सरकार आने के बाद आपके हक का पैसा आप पर ही खर्च हो रहा है। देश के लोगों को पक्का घर, लाखों परिवारों को मुफ्त राशन, 5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है। 4 जून के बाद 70 साल की आयु के हर बुजुर्ग के इलाज का खर्चा मोदी सरकार उठाएगी। श्री मोदी ने कहा कि सरगुजा के 1 लाख किसानों के खाते में सवा दो सौ करोड़ की राशि भेजी गई है। 400 बसाहट वाले पिछड़ी कोरवा जन जातियों के लिए 24 करोड़ की पीएम जन मन योजना शुरू की गई है जिसमें घर, पानी,बिजली, स्वास्थय, शिक्षा के साथ ही कौशल विकास जैसी सुविधाएँ दी जा रही है। दस वर्षो में भांति-भांति की चुनौतियों के बाद भी यहां रेल, सड़क, एयरपोर्ट, मोबाइल टॉवर जैसी सेवाओं का लाभ मिला है। गरीब, आदिवासियों के कल्याण के लिए काम किया गया है। सरगुजा सरगजा अर्थात स्वर्ग की बेटी है, यहाँ प्राकृतिक सौंदर्य, कला संस्कृति के साथ बडे मंदिर भी है। श्री मोदी ने अपील की कि 7 मई को राष्ट्र निर्मांण, लोकतंत्र और बच्चों की गारंटी के लिए मतदान जरूर करें।

 

लोकसभा चुनाव में भी सरगुजा सहित छत्तीसगढ़ में कांग्रेस खाता नहीं खुलना चाहिए‌ : – विष्णु देव साय

 

 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जैसे सरगुजा संभाग में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का खाता नहीं खुला, सुपड़ा साफ हो गया वैसे ही लोकसभा चुनाव में भी सरगुजा सहित छत्तीसगढ़ में कांग्रेस खाता नहीं खुलना चाहिए‌। पूरी 11 सीटें जिताकर मोदी जी को सौंपनी है। यह कोई साधारण चुनाव नहीं है। यह श्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। श्री मोदी देश की 140 करोड़ जनता को अपना परिवार मानते हुए 24 घंटो में 18 घंटे गांव, गरीब , किसान , युवा और महिलाओं की चिंता करते हुए काम करते हैं।‌ आज विश्व में देश की 140 करोड़ जनता का जो मान बढ़ा है वो मोदी जी की ही देन है। मुख्यमंत्री श्री साय ने आगे कहा कि प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास को मूलमंत्र मानते हुए 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के विजन पर काम कर रहे हैं। श्री साय ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को अपराध और भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया था 36 वादे जनता से किए पर पूरा एक भी नहीं किया। भ्रष्टाचार के आरोप में इनके नेता और इनका साथ देने वाले अधिकारी जेल में बंद हैं। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही 100 दिनों में मोदी जी की गारंटी को पूरा करने लगे हैं 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दी गई है। किसानों को दो वर्षों का बकाया बोनस उनके खाते में हस्तांतरित कर दिया गया।‌ 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी 3,100 रूपए की दर से की गई। महिलाओं को महतारी वंदन योजना की दूसरी किस्त भी जारी कर दी गई है।‌ तेंदुपत्ता संग्राहकों को 5,500 प्रति मानक बोरा खरीदी की जाएगी। साय सरकार में सारे काम सांय-सांय हो रहें हैं। कांग्रेस पार्टी यह भ्रम फैला रही है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार है और केंद्र में भी भाजपा की सरकार बनते ही आरक्षण खत्म कर दिया जाएगा परंतु मैं आप सभी को यह विश्वास दिलाता हूं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

 

देश के इतिहास में पहली बार आदिवासी समाज से मुख्यमंत्री और देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति पर आदिवासी महिला बैठी है : – रामविचार नेताम

 

कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि सरगुजा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी चिंतामणि महाराज सबकी चिंता दूर करने वाले हैं। सरगुजा की जनता ने मोदीजी की गारंटी पर विश्वास जताया और सभी सीटें भारतीय जनता पार्टी को जिताकर दी। आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरगुजा संभाग से आते हैं और देश के इतिहास में पहली बार आदिवासी समाज से मुख्यमंत्री और देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति पर आदिवासी महिला बैठी है यह सब भारतीय जनता पार्टी में ही संभव हो सकता है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भूपेश बघेल की सिंगल इंजन की सरकार थी। गोबर, रेत , कोयला सब खा गयी। छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनते ही मोदी जी की गारंटी पूरी हो रही है। गरीबों की चिंता करने वाले कोई है तो वह नरेंद्र मोदी हैं, आदिवासियों की सुरक्षा करने वाले, आतंकियों की नाक में नकेल कसने वाले, 500 साल बाद अयोध्या में भव्य रामलला का मंदिर बनाने वाले, काशी विश्वनाथ और महाकाल मंदिर का कॉरीडोर बनाने वाले, काश्मीर से धारा 370 समाप्त कराने वाले, जन-धन खाता खुलवाने और तरह तरह की जनकल्याणकारी योजनाएं चलाने वाले मोदी जी ही हैं। घर घर नल से जल के बाद पाइप लाइन से गैस पहुंचायी जाएगी। 70 साल से अधिक आयु के बुजुर्गो का आयुष्मान भारत में निशुल्क इलाज होगा।‌ इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाना है और सरगुजा संभाग से चिंतामणि महाराज को जीताना हैं।

 

छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटें जीतेंगे ऐसा संकल्प लें : – लक्ष्मी राजवाड़े

 

छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी देश का सेवक बनकर काम कर रहे हैं। उनके दस सालों का कायर्काल आपने देखा है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार ने पांच साल कैसा काम किया, आप सबको पता है। पहले सरगुजा संभाग की सभी 14 सीटें कांग्रेस के पास थी, पर अब उल्टा हो गया। सभी सीटें भारतीय जनता पार्टी को जिताकर आपने दी। कांग्रेस लोक लुभावन वादे करके सत्ता प्राप्त की थी पर काम कुछ भी नहीं किया। मात्र तीन माह में ही विष्णुदेव साय की सरकार ने मोदी की गारंटी को पूरा करने का काम शुरू कर दिया है। कांग्रेस जनता में यह भ्रम फैला रही हैं कि महिलाओं को चुनाव तक ही पैसा मिलेगा, मुफ्त राशन भी बंद हो जाएगा। श्रीमती राजवाड़े ने साफ कहा कि जब तक श्री साय की सरकार है तब तक जनता को दी हुई मोदी की गारंटी पूरी होती रहेगी।

 

2024 का चुनाव साधारण चुनाव नहीं है यह विकसित भारत बनाने का चुनाव है. – रेणुका सिंह

 

पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं भरतपुर सोनहत से विधायक रेणुका सिंह ने कहा कि सरगुजा संभाग साधारण क्षेत्र नहीं हैं। कोरोना के बाद अंबिकापुर से दिल्ली तक ट्रेन सप्ताह में एक दिन चलती हैं। इसके आवागमन के लिए रेल्वे मार्ग का दोहरीकरण के काम की स्वीकृति दे दी है। करीब 500 करोड़ का काम चालू है। अमृत भारत के तहत अंबिकापुर और बैकुंठपुर के रेलवे स्टेशन को शामिल किया गया है। इतना ही नहीं अंबिकापुर के दरमा में एयरपोर्ट बनकर तैयार है। 19 विकासखंडों में 38 करोड़ रुपए की लागत से एकलव्य स्कूल की स्थापना हुई।श्रीमती रेणुका सिंह ने आगे कहा कि 2024 का चुनाव साधारण चुनाव नहीं है यह विकसित भारत बनाने का चुनाव है। मोदी जी के नेतृत्व में आज भारत विश्व की सबसे बड़ी पांचवीं अर्थव्यवस्था है और दो वर्षों के भीतर तीसरे पायदान पर पहुंच जाएगा। समृद्ध भारत बनाने के लिए सरगुजा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी चिंतामणि महाराज को कमल फूल छाप पर बटन दबाकर विजयी बनाएं और नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने संकल्प लें।

 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में छत्तीसगढ़ की महिलाएं, युवा, किसान, व्यापारी सभी खुश हैं – चिंतामणि महाराज

 

सरगुजा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज ने कहा कि सरगुजा संभाग की जनता को धन्यवाद देता हूं कि सभी 14 सीटें भारतीय जनता पार्टी को जीताकर दी। मोदी जी जब यहां आए थे तो आप सभी को गारंटी दिए थे आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में छत्तीसगढ़ की महिलाएं, युवा, किसान, व्यापारी सभी खुश हैं। भारतीय जनता पार्टी ने मुझे सरगुजा लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया मै आप सभी से कहना चाहता हूं क्षेत्र के विकास के लिए आप सभी की राय लेकर मोदी जी तक पहुंचाने का काम करूंगा चाहे वह रेलवे लाइन, हवाई सेवा या और भी विकास का काम हो। अंबिकापुर के विधायक राजेश अग्रवाल ने भाजपा सरकार बनते ही सरगुजा संभाग जो कभी पिछड़ा हुआ था अब यहां विकास कार्य शुरू हो गया है। अंबिकापुर को स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रयासों से मेडिकल कॉलेज के नये भवन के लिए फंड दो वर्षों से रूका हुआ था उसे स्वीकृति दे दी गई है। लोकसभा चुनाव के बाद मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल अलग-अलग हो जाएगा। श्री अग्रवाल ने विष्णुदेव साय सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

Prime Minister Narendra Modi विशाल विजय संकल्प शंखनाद महारैली को प्रधानमंत्री मोदी ने किया संबोधित

 

इस दौरान मंच में मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, अमर अग्रवाल, राजा पांडे, राम सेवक पैकरा, विधायक प्रबोध मिंज, राजेश अग्रवाल, रामकुमार टोप्पो, शकुंतला पोर्ते, भुलन सिंह मरावी, श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा, सरगुजा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, राम प्रताप सिंह, कृष्णा राय, प्रबल प्रताप सिंह जुदेव, सूरजपुर जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, बलरामपुर ओमप्रकाश जायसवाल, लोकसभा संयोजक कमलभान सिंह मरावी, सह संयोजक अखिलेश सोनी सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी व नेतागण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU