हिंगोरा सिंह
Ambikapur Collector : अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण की प्रभावी रोकथाम हेतु खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही जारी
Ambikapur Collector : अंबिकापुर ! कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में रेत एवं अन्य खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण की प्रभावी रोकथाम हेतु कार्यवाही की गई है। प्राप्त निर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। खनिज विभाग अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ गौण खनिज 2015 के तहत अवैध परिवहन में संलिप्त वाहनों को जप्त कर प्रकरण दर्ज किया गया है।
World Ozone Day : शासकीय नवीन महाविद्यालय कमलेश्वरपुर मैनपाट में मनाया गया विश्व ओजोन दिवस कार्यक्रम
Ambikapur Collector : उन्होंने बताया कि अब तक जिले में खनिज कोयला के 7 वाहनों में प्रकरण दर्ज किया गया है। उल्लेखित खनिज रेत, मिट्टी और ईट के कुल 11 प्रकरणों में कार्यवाही कर कुल 1 लाख 74 हजार रुपये अर्थदण्ड की राशि वसूली हेतु प्रस्तावित की गई है।