अमलेश्वर पुलिस ला मिलीस बड़े सफलता, चोरी के मामला म फरार आरोपी गिरफ्तार, लाखों के जेवर अऊ नगद बरामद

रमेश गुप्ता दुर्ग। अमलेश्वर थाना पुलिस ने चोरी के एक बड़े मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात और नगदी सहित लाखों रुपये की संपत्ति बरामद की है। इस कार्रवाई के साथ ही मामले में अब तक कुल 14,77,757 रुपये की चोरी गई संपत्ति जप्त की जा चुकी है।
एडिशनल एसपी मणि शंकर चंद्रा ने बताया कि प्रार्थी ने थाना अमलेश्वर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 25 से 29 जनवरी 2026 के बीच अज्ञात आरोपियों ने उसके घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात व नगदी चोरी कर ली। रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।
पहले ही तीन आरोपी गिरफ्तार
विवेचना के दौरान पुलिस ने पहले ही इस मामले में खिलेष दास मानिकपुरी, भुनेश्वर उर्फ नानू यादव और तुलेश्वर उर्फ टिल्लू सोनकर को गिरफ्तार कर लिया था। इनके कब्जे से सोना-चांदी और वाहन सहित 8,22,480 रुपये की संपत्ति जब्त कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था।
पूछताछ में खुला राज
पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी तुलेश्वर सोनकर ने पूछताछ में खुलासा किया कि चोरी की संपत्ति उसने अपने जीजा गौरीशंकर खुटे को दी थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गौरीशंकर खुटे (28 वर्ष) निवासी मेढापाली (शक्ति), वर्तमान पता इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी फेस-02, रायपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पूछताछ में आरोपी के कब्जे और निशानदेही से सोने-चांदी के जेवरात तथा नगदी रकम 2,18,000 रुपये बरामद किए गए।
गिरवी रखी थी चोरी की संपत्ति
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने चोरी की संपत्ति को अपने परिचित के माध्यम से गिरवी रख दिया था, ताकि आर्थिक लाभ प्राप्त किया जा सके।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस पूरी कार्रवाई में थाना अमलेश्वर एवं एसीसीयू टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। त्वरित और प्रभावी जांच के चलते सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गई संपत्ति बरामद करने में सफलता मिली।
फिलहाल पुलिस आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए मामले की आगे जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *