Akshaya Tritiya 2023 Data And Time : अक्षय तृतीया पर बन रहा पंच ग्रही योग, इन 4 राशि वालों को होगा फायदा
Akshaya Tritiya 2023 Data And Time : प्रत्येक वर्ष वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को अक्षय तृतीया मनाई जाती है। इस वर्ष अक्षय तृतीया 22 अप्रैल 2023, शनिवार को मनाई जाएगी।
Akshaya Tritiya 2023 Data And Time : अक्षय तृतीया का पर्व शुभ कार्यों और इस दिन सोना खरीदने के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन खरीदारी के साथ-साथ दान-पुण्य के काम करने का भी बहुत महत्व माना जाता है।
इतना ही नहीं अक्षय तृतीया पर भी मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इस साल की अक्षय तृतीया बेहद खास है, क्योंकि अक्षय तृतीया पर अबकी बार मेष राशि में 5 ग्रहों सूर्य,
गुरु, बुध, राहु और यूरेनस का अनोखा संयोग बना है जबकि इस दिन चंद्रमा और शुक्र दोनों वृष राशि में होकर बेहद शुभ फलदायी स्थिति में होंगे। ऐसे में अक्षय तृतीया अबकी
बार इन 5 राशियों के लिए बहुत ही लाभकारी और शुभ फलदायी रहेगा। आइए जानते हैं अक्षय तृतीया पर किन राशियों के लिए ये योग शुभ होने वाला है।
मेष राशि: मेष राशि में पंचग्रही योग बन रहा है। मेष राशि के जातकों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी में भी तरक्की के योग बन रहे हैं। पदोन्नति के योग हैं।मेष राशि के जातकों को अक्षय तृतीया के दिन दान करें, ऐसा करने से आप जीवन में तरक्की मिलेगी।
वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों को पंचग्रही योग बेहद शुभ परिणाम देगा। कुंडली में बन रहा राजयोग इन जातकों को पैसा, पद, प्रतिष्ठा सब कुछ देगा।आपके जीवन में सुख की प्राप्ति होगी। इसके अलावा बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी। यह योग आपको बचत भी कराएगा।
कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों को पंचग्रही योग बहुत लाभ देगा। कर्क राशि वालों को काम में सफलता मिलेगी। कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। अक्षय तृतीया के दिन कर्क राशि वालों के लिए सोना-चांदी खरीदना बहुत शुभ फल देगा। आर्थिक लाभ भी हो सकता है।
सिंह राशि: सिंह राशि वालों को यह पंचग्रही योग बहुत शुभ फल देंगे। जो काम काफी समय से रुके हुए हैं वह अब गति पकड़ेंगे। इसके अलावा आपको धनलाभ भी होगा और तरक्की भी प्राप्त होगी।