अखिलेश यादव का बड़ा बयान: लोकतंत्र और संविधान की रक्षा पर जोर

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर कहा कि संविधान ही हक और अधिकार दिलाने वाली सबसे बड़ी किताब है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि संविधान कमजोर हुआ तो लोकतंत्र और आरक्षण पर भी असर पड़ेगा।

यादव ने कहा कि एकतंत्रीय लोग लोकतंत्र को कमजोर करना चाहते हैं और संविधान की जगह मनमानी चलाना चाहते हैं। उन्होंने एसआईआर (SIR) और वोटर लिस्ट को लेकर भी लोगों से जागरूक रहने की अपील की।

आगरा में समाजवादी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए उन्होंने मेट्रो और एक्सप्रेस-वे का हवाला दिया। वहीं भाजपा सरकार पर नदियों की सफाई में नाकामी का आरोप लगाया और कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर यमुना नदी पर गोमती नदी जैसा रिवरफ्रंट तैयार किया जाएगा।

यादव ने कहा कि चुनाव में जनता की सेवा करने वाले प्रत्याशी को अवसर मिलेगा और आगरा में समाजवादी पार्टी ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *