नई दिल्ली। रिलायंस ने हाल ही में हुई AGM में जियोहॉटस्टार के लिए चार नए AI फीचर्स की घोषणा की है। इनमें वॉयस असिस्टेंट और रियल टाइम डबिंग सर्विस जैसे फीचर्स शामिल हैं।
वॉयस असिस्टेंट ‘Riya’
जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने बताया कि हजारों घंटे के कंटेंट में से चुनाव करना मुश्किल होता है। इसके लिए कंपनी ने ‘Riya’ नाम का वॉयस इनेबल्ड सर्च असिस्टेंट तैयार किया है, जो नैचुरल लैंग्वेज इनपुट को समझकर कंटेंट खोजना आसान बनाएगा।
रियल टाइम वॉयस क्लोनिंग
इसके अलावा जियोहॉटस्टार ऐप में रियल टाइम वॉयस क्लोनिंग सर्विस भी जोड़ी जाएगी। इसके जरिए कंटेंट को अधिक पर्सनलाइज्ड और इंटरएक्टिव बनाया जा सकेगा।