दीपेश रोहिला
पत्थलगांव। अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को पत्थलगांव ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों द्वारा ग्राम पंचायत ईला (राम मंदिर बटुराकछार) में साफ सफाई करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया गया।
इस मौके पर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हेमंत बंजारा, पूर्व मंडल अध्यक्ष खेमानिधि यादव, युवा मोर्चा अध्यक्ष अरुण यादव, कौशल धुर्वे, मोहना भगत, दलपत सिदार, दिलेश्वर यादव, देव प्रकाश साहू, घनश्याम यादव, प्रभाशंकर यादव, सुलोचना नेटी, फूलकुवंर, राहुल यादव समेत अन्य उपस्थित रहे। इस दौरान भाजपा ग्रामीण मंडल प्रभारी हरजीत सिंह भाटिया ने अहिल्याबाई के जीवन संघर्ष, व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे एक कुशल शासक एवं धार्मिक महिला थीं। उन्होंने अपने जीवन में अनेकों उपलब्धियां हासिल करते हुए।
विश्व प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर एवं सोमनाथ मंदिर का निर्माण कराया और अनेक धर्मशालाएं बनवाई। नारी शक्ति की प्रतीक के रूप में अहिल्याबाई होलकर एक ऐसी वीरांगना थीं जिन्होंने अपने शासनकाल में मालवा प्रांत की महारानी के रूप में अपनी अदम्य नारी शक्ति का परिचय दिया।