रायपुर। छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता रामविचार नेताम ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके दिल्ली स्थित आवास कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर रक्षा मंत्री को बधाई दी और इसके सकारात्मक परिणामों की सराहना की।

बैठक में दोनों नेताओं ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य में चल रहे नक्सल उन्मूलन अभियान पर भी विस्तार से चर्चा की। मंत्री नेताम ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार, नियत नेल्लानार अभियान के तहत नक्सल प्रभावित इलाकों में आदिवासी समुदाय के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण पहल कर रही है।
उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों की जानकारी भी रक्षा मंत्री को दी। इस दौरान प्रदेश में सुरक्षा और विकास कार्यों में बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।