Agriculture Development Department : 14 हेक्टेयर में बनेगी नई उप मंडी

Agriculture Development Department :

राजकुमार मल

Agriculture Development Department  कृषि विकास विभाग ने जारी की अधिसूचना

Agriculture Development Department भाटापारा- कोड़ापार में बनेगी नई उप मंडी। कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग ने इस आशय की अधिसूचना जारी कर दी है।

बदलेगी तस्वीर। नए कलेवर में नजर आएगी कृषि उपज मंडी। राज्य सरकार ने भाटापारा कृषि उपज मंडी के अधीन जिले की पहली उप मंडी के लिए मंजूरी दे दी है। खोखली- राजाढार मार्ग पर स्थित ग्राम कोड़ापार में यह उप मंडी आकार लेगी। इसके अलावा भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए चार अन्य ग्राम की भूमि का भी उपयोग किया जाएगा। इसकी भी जानकारी, जारी अधिसूचना में दी गई है।

इसलिए उप मंडी

 

बढ़ता खेती का रकबा। लगती नई खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां। बढ़ता अंतरप्रांतीय कारोबार। इन सभी ने मिलकर मंडी की पहचान को जैसा विस्तार दिया है, उससे पड़ोसी जिलों से भी कृषि उपज की आवक साल-दर-साल बढ़ रही है। फलतः सरकार ने उप मंडी स्थापना के आदेश दे दिए है।

पांच गांव

 

भाटापारा कृषि उपज मंडी के अधीन काम करने वाली नई उप मंडी के लिए ग्राम कोड़ापार, सेमरिया, बीजाभाट, मुढ़ीपार और ग्राम खोखली की भूमि ली जा चुकी है। योजना के अनुसार नई उप मंडी 14.180 हेक्टेयर के विशाल भू-भाग में आकार लेगी।

होगा यह लाभ

 

उप मंडी के अस्तित्व में आने के बाद मुख्य कृषि उपज मंडी पर सीजन के दिनों में आवक का दबाव कम होगा। प्रांगण में जाम की वजह से होने वाली परेशानियों से बचा जा सकेगा क्योंकि किसानों के पास विकल्प के रूप में उप मंडी होगी।

Bastar Division : शासकीय कर्मी रहें हड़ताल पर किया जंगी प्रदर्शन एवं महारैली, देखिये VIDEO
सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए उप मंडी बनाई जाएगी। आकार लेने में कम से कम 2 साल का समय लगना स्वाभाविक है। इस बीच संबंधित पक्षों से भी राय ली जाएगी।
– सुशील शर्मा, अध्यक्ष, कृषि उपज मंडी, भाटापारा

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU