0 इस तरह की कार्यवाही निरंतर चलेगी 0
दिलीप गुप्ता
सरायपाली= नगरपालिका द्वारा कल समझाइश के बाद भी दो दुकानदारों द्वारा दुकान लगाने के बाद उनके सामानों की कार्यवाही की गई ।
नगर में ओव्हर ब्रिज के नीचे पिछले काफी दिनों से लगा रहे दुकानदारों को दुर्घटनाओं की आशंकाओं व दो दिन पूर्व हुवे दुर्घटना में जान माल के नुकसान को रोके जाने व बेहतर तथा सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने को ध्यान में रखते हुवे कल मंगलवार को सभी दुकानदारों को समझाइश के बाद नगरपालिका द्वारा हटा दिया गया था

व चेतावनी दी गई थी कि दोबारा किसी भी तरह की दुकानों यहां न लगाई जाए किंतु इसके बावजूद आज सुबह एक दुकानदार द्वारा दुकान लगाई गई थी इसकी सूचना नगर पालिका को होने पर तत्काल कर्मचारियों द्वारा उसके सामानो की जप्त किया जा रहा था पर उक्त दुकानदार ने बताया कि उसे यहां दुकान नहीं लगाए जाने की जानकारी नहीं थी इसलिए उसे समझाइश के बाद छोड़ दिया गया किन्तु अभी शाम 5 बजे पुनः दो पुराने दुकानदारों द्वारा नगरपालिका के आदेश व समझाइश को दरकिनार कर पुनः दुकान लगाए जाने की सूचना पर उक्त दोनों दुकानदारों का सामान जप्त कर लिया गया ।

ज्ञातव्य हो कि “आज की जनधारा” द्वारा ओव्हर ब्रिज के नीचे काफी संख्या में दुकानदारों द्वारा दुकान लगा दिए जाने से यहां यातायात व्यवस्था काफी खतरनाक हो गई थी इस संबंध में समाचार प्रकाशन के 4 घंटे बाद ही एक जेसीबी वाले ने कार को बुरी तरह टक्कर मार दी थी । समाचार व दुर्घटना को गंभीरता से लेते हुवे सीएमओ दिनेश यादव द्वारा तत्काल ओव्हर ब्रिज के नीचे दुकानदारों को समझाइश देकर हटा दिया गया था ।
किंतु आज पुनः शाम को दो दुकानदारों विवेक मंजी द्वारा मना किए जाने के बाद दुकान लगाने के कारण उसके दुकान में रखे पेरा फूटू 7 किलो और बटन मशरूम 5 किलो तथा पवित्रो के दुकान से फल्ली तथा तरबूज को नगरपालिका द्वारा जप्त कर लिए गया है ।
इस संबंध में सीएमओ दिनेश यादव ने बताया कि इस तरह की कार्यवाही अब नगर में बेहतर , सुरक्षित व सुगम यातायात के लिए नगर में इसी तरह की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी साथ ही नगरवासियों व व्यापारियों से भी अनुरोध किया गया है कि वे भी इसके लिए नगरपालिका को सहयोग प्रदान करें।