छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में लगेगा अतिरिक्त कोच, कोरबा से अमृतसर के बीच यात्रियों को मिलेगी राहत

Train Cancellation

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा और बर्थ की उपलब्धता बढ़ाने के लिए कोरबा-अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-3 कोच लगाने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था अस्थायी रूप से लागू की गई है ताकि अधिक से अधिक यात्रियों को कंफर्म टिकट मिल सके।

रेलवे प्रशासन के अनुसार, गाड़ी संख्या 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में यह सुविधा आज 11 मार्च, बुधवार को उपलब्ध रहेगी। वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 18238 अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में यह अतिरिक्त कोच 13 मार्च, शुक्रवार को लगाया जाएगा।

होली के बाद ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और यात्रियों की मांग को देखते हुए रेलवे ने यह कदम उठाया है। इस अतिरिक्त कोच के जुड़ने से वेटिंग लिस्ट के यात्रियों को कंफर्म सीट मिलने में आसानी होगी और सफर अधिक आरामदायक हो सकेगा।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *