कांकेर में अनुशासनहीनता पर कार्रवाई, प्रधान आरक्षक विजय पाण्डे निलंबित

suspended- मनेन्द्रगढ़ बीईओ सुरेन्द्र जायसवाल निलंबित

कांकेर। पुलिस अधीक्षक निखिल रखेचा ने डीसीबी शाखा कांकेर में पदस्थ प्रधान आरक्षक विजय पाण्डे को निलंबित कर दिया है। बताया गया कि प्रधान आरक्षक बिना पूर्व सूचना के कर्तव्य से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गए थे।

विभागीय नियमों के उल्लंघन और अनुशासनहीनता को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबन का आदेश जारी किया। सूत्रों के अनुसार प्रधान आरक्षक विजय पाण्डे का नाम पूर्व में महादेव सट्टा एप प्रकरण में भी सामने आ चुका है, जिससे इस कार्रवाई को अहम माना जा रहा है।

फिलहाल मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है और सभी पहलुओं की विस्तृत पड़ताल की जा रही है। एसपी निखिल रखेचा ने स्पष्ट किया है कि अनुशासनहीनता और कर्तव्य में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *