अंबिकापुर में पुराने धान के अवैध संकलन पर कार्रवाई, 76 बोरी धान जब्त

अंबिकापुर। धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सतत निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में तहसील अंबिकापुर के ग्राम कालापारा में पुराने धान के अवैध संकलन का मामला सामने आने पर त्वरित कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार ग्राम कालापारा निवासी महेंद्र प्रसाद राजवाड़े पुत्र चमरू द्वारा पुराना धान एकत्र कर सुखरी सहकारी समिति में लाया गया था। जांच में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कुल 76 बोरी धान जब्त कर लिया गया। जब्त धान को नियमानुसार सुखरी समिति के सुपुर्द कर दिया गया है।

कार्रवाई के दौरान राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। इस दौरान राजस्व निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह, पटवारी रमेश कुमार मिश्रा, पटवारी गया राम तथा कृषि विस्तार अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों द्वारा आवश्यक दस्तावेजी कार्यवाही एवं पंचनामा तैयार कर नियमानुसार प्रक्रिया पूरी की गई।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में किसी भी प्रकार की अनियमितता, पुराने धान के मिश्रण अथवा अवैध भंडारण पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है तथा आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *