मध्यप्रदेश के सागर जिले से शर्मनाक और संवेदनशील मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपने ही दोस्त की मां के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी फरार है, जबकि पीड़िता को प्राथमिक उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

रात को दरवाजा खोला, सामने आया दोस्त
मोतीनगर क्षेत्र की घटना की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत ने बताया कि रविवार रात लगभग 10 बजे पीड़िता ने भोजन करने के बाद सो गई थी। आधी रात करीब 12 बजे किसी ने दरवाजा खटखटाया। महिला को लगा कि उनका बेटा घर आया है, इसलिए उन्होंने दरवाजा खोला।
जांच में पता चला कि सामने उनका बेटे का 28 वर्षीय दोस्त हीरालाल खड़ा था।
घर में जबरन प्रवेश और दुष्कर्म
पुलिस के अनुसार आरोपी ने महिला को जबरन घर के अंदर धक्का दिया और दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद आरोपी ने महिला के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उन्हें पूरी रात बंधक की स्थिति में रखा।
महिला ने बचने की कोशिश की तो आरोपी ने उनका गला दबाया, जिससे उन्हें गंभीर दर्द हुआ। किसी तरह पीड़िता आरोपी के चंगुल से छूटकर बाहर निकली और मोतीनगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
FIR दर्ज, आरोपी की तलाश जारी
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पीड़िता को जिला अस्पताल भेजकर प्राथमिक उपचार कराया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म और मारपीट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया।
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी घटना के बाद से फरार है। उसकी तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
महिला सुरक्षा पर उठे सवाल
इस मामले ने महिलाओं की सुरक्षा पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़िता ने जिस भरोसे और रिश्ते के सहारे दरवाजा खोला, उसी का फायदा उठाकर आरोपी ने यह जघन्य अपराध किया। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और आरोपी को कानून के अनुसार सख्त सजा दिलाई जाएगी।