भिलाई में हेरोइन की सप्लाई कर रहा आरोपी गिरफ्तार, 80 हजार का ‘चिट्टा’ बरामद

रमेश गुप्ता : भिलाई (छावनी): दुर्ग पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए पावर हाउस इलाके में अवैध हेरोइन (चिट्टा) बेचते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 80 हजार रुपये कीमत की नशीली सामग्री जब्त की गई है।

सी. मार्केट में दबिश थाना छावनी को सूचना मिली थी कि सी. मार्केट पावर हाउस के पास एक युवक नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में खड़ा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर घेराबंदी कर आरोपी अरमान अंसारी (21 वर्ष) को धर दबोचा। तलाशी लेने पर उसके पास से 04 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 80,000/- रुपये आंकी गई है।

पुलिस की अपील आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 79/2026, धारा 21(b) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। एएसपी (ग्रामीण) मणिशंकर चंद्रा ने नागरिकों से अपील की है कि वे नशे के इस अवैध धंधे से दूर रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

इस कार्यवाही में थाना छावनी के उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों की मुख्य भूमिका रही। पुलिस ने साफ किया है कि मादक पदार्थों के खिलाफ यह अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।


घटना स्थल: सी. मार्केट पावर हाउस के पास, भिलाई आरोपी: अरमान अंसारी (21 वर्ष) जब्ती: 04 ग्राम हेरोइन (कीमत ₹80,000)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *