थाना मणीपुर पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही।
:- आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया मोटरसायकल कुल कीमती मशरुका लगभग 50 हजार रुपये किया गया बरामद।
:- आपराधिक गतिविधियों मे शामिल आरोपियों के विरुद्ध की जा रही सख्त कार्यवाही।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी शिवशंकर खलखो साकिन भावराडांड सीतापुर हाल मुकाम गंगापुर थाना गांधीनगर द्वारा थाना मणीपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी अपने मोटरसायकल क्रमांक सीजी/15/सी एल /0190 से रिश्तेदार को खाना पहुंचाने जिला अस्पताल गया था और अपने वाहन को अस्पताल के बाहर खड़ा कर खाना देकर अंदर चला गया था, बाद खाना देकर वापस आकर देखा तो प्रार्थी का मोटरसायकल अपने खड़े किये हुए स्थान पर नहीं था जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था, मोटरसायकल का काफी पत्ता तलाश किये लेकिन पता नहीं चला, मामले मे प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना मणीपुर मे अपराध क्रमांक 51/26 धारा 305(बी) बी.एन.एस. का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर चोरी गए मोटरसायकल एवं मामले के आरोपी का पत्ता तलाश किया जा रहा था, इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबिर सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति हीरो ग्लैमर मोटरसायकल क्रमांक सीजी/15/सी एल /0190 से सांडबार पुलिया तरफ घूम रहा है, पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए संदेही की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो संदेही उक्त चोरी के मोटरसायकल के साथ मिला, आरोपी से पूछताछ किये जाने पर अपना नाम अक्षय पटेल उर्फ़ अक्षत आत्मज पंचम पटेल उम्र 21 वर्ष साकिन सिलसिला चौकी रघुनाथपुर थाना लुन्ड्रा का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पुछताछ करने पर मोटरसायकल चोरी की घटना कारित किया जाना स्वीकार किया, आरोपी के कब्जे से चोरी का मोटरसायकल कुल कीमती लगभग 50 हजार रूपये जप्त किया गया है, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है, आरोपी पूर्व मे चोरी के मामले मे थाना गांधीनगर से जेल भेजा जा चुका है।
सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी मणीपुर उप निरीक्षक सी. पी. तिवारी, सहायक उप निरीक्षक अनिल सिंह, प्रधान आरक्षक नरेन्द्र जांगड़े, आरक्षक रामाशंकर यादव, निरंजन बड़ा, अनिल सिंह, उमाशंकर साहू एवं साइबर टीम सक्रिय रहे।