महिला उत्पीड़न के मामले का आरोपी उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार।

डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन मे थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही।
:- आरोपी द्वारा पीड़िता का सोशल मीडिया आईडी का दुरुपयोग कर आपतिजनक फोटो/विडिओ अपलोड कर कारित किया गया था घटना।
:- महिला संबंधी अपराधों में पुलिस टीम द्वारा की जा रही त्वरित कार्यवाही
:- पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त्त 01 नग मोबाईल किया गया जप्त।

मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया थाना कोतवाली आकर रिर्पोट दर्ज कराई कि पीड़िता का जानपहचान उत्तरप्रदेश निवासी चंद्रमौली तिवारी से उत्तरप्रदेश मे घरेलु कार्यक्रम के दौरान हुआ था, जो आरोपी एवं पीड़िता का बातचीत होता था, बातचीत के दौरान आरोपी चंद्रमौली तिवारी धोखे से पीड़िता का सोशल मीडिया आईडी ले लिया एवं उक्त आईडी मे अपना नंबर लिंक करके रखा लिया है, जो आरोपी पीड़िता के बिना अनुमति आपत्तिजनक फोटो/विडिओ सोशल मीडिया साईट मे अपलोड कर ब्लैकमेल कर रहा है, शादी के लिए पीड़िता एवं उसके परिवार पर दबाव बना रहा है, गाली गलौज कर धमकी दे रहा है, जो पीड़िता मानसिक रूप से काफी प्रताड़ित है, पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली मे अपराध क्रमांक 147/26 धारा 79 बी. एन. एस., 67 आईटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

मामले को संज्ञान मे लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस टीम को मामले मे त्वरित कार्यवाही कर आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार किये जाने के दिशा निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम में दौरान जांच विवेचना साइबर सेल से तकनीकी जानकारी प्राप्त कर, आरोपी की गिरफ्तारी हेतु उत्तरप्रदेश पुलिस टीम रवाना किया गया था, जो मामले के आरोपी चंद्रमौली तिवारी साकिन उत्तरप्रदेश को पकड़ कर हिरासत मे लेकर थाना लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम चन्द्रमौली तिवारी आत्मज अमरनाथ तिवारी उम्र 27 साल निवासी ग्राम तिवारी नगवा पोस्ट जगदीशपुर भलुआन थाना गगहा जिला गोरखपुर उत्तरप्रदेश हाल मुकाम थाना चैतगंज जिला वाराणसी उत्तरप्रदेश का होना बताया, आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से प्रकरण मे विधिवत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं, आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 नग मोबाईल बरामद किया गया हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शशिकान्त सिन्हा, साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक सुरजीत कोरी, आरक्षक देवेंद्र पाठक संजीव चौबे, मंटुलाल गुप्ता, शिव राजवाड़े सक्रिय रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *