अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 08 मार्च को होगा खेल प्रतियोगिता का आयोजन ।

( अम्बिकापुर / 05 मार्च ) खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक ने बताया कि 08 मार्च को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य बालिका/महिलाओं को खेलों के प्रति उत्साहित एवं बढ़ावा देने के उद्देश्य से 01 दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन गांधी स्टेडियम खेल मैदान परिसर में किया जाएगा। खेल प्रतियोगिता में 12 वर्ष से अधिक के महिला/बालिका खिलाडी व्हालीबॉल, बास्केटबॉल, किक बॉक्सिंग, शतरंज, ताइक्वांडो, एथलेटिक्स, कबड्डी खेलों में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने समस्त खेल संघ के अध्यक्ष एवं सचिव को पत्र जारी कर खिलाडियों की सूची कार्यालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग कलेक्टोरेट परिसर में 07 मार्च 2026 दोपहर 12ः00 बजे तक आवश्यक रूप से उपलब्ध कराने कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *