सीमा हैदर के घर आया नन्हा मेहमान, पांच बच्चों के बाद अब छठे बच्चे की मां बनीं

ग्रेटर नोएडा। पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सीमा हैदर ने ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है। इसके साथ ही वह अब छह बच्चों की मां बन गई हैं। अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रसव के बाद मां और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। डॉक्टरों की देखरेख में नवजात और मां की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

गौरतलब है कि सीमा हैदर ऑनलाइन गेम पबजी के जरिए ग्रेटर नोएडा के सचिन मीणा के संपर्क में आई थीं। इसके बाद वह अपने चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते अवैध रूप से सीमा पार कर भारत पहुंची थीं। भारत आने के बाद उन्होंने सचिन मीणा से शादी कर ली और तब से वह यहीं रह रही हैं। पिछले साल ही सीमा ने अपने पांचवें बच्चे को जन्म दिया था, जिसका नाम भारती मीणा रखा गया है।

सीमा हैदर और सचिन की प्रेम कहानी सोशल मीडिया पर काफी चर्चित रही है और दोनों अक्सर अपने वीडियो और तस्वीरों के कारण चर्चा में बने रहते हैं। इस बार बच्चे के जन्म से पहले हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार सीमा की गोदभराई की रस्म भी निभाई गई थी, जिसमें सचिन का पूरा परिवार और करीबी लोग शामिल हुए थे। फिलहाल नए सदस्य के आने से परिवार में खुशी का माहौल है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *